देश की खबरें | महाराष्ट्र सरकार ने ‘लाडले’ अधिकारी को मुंबई पुलिस आयुक्त चुना, वरिष्ठता को नजरअंदाज किया: सपकाल
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कांग्रेस की महाराष्ट्र इकाई के अध्यक्ष हर्षवर्धन सपकाल ने बुधवार को आरोप लगाया कि राज्य सरकार ने वरिष्ठता और योग्यता के मानदंड की अनदेखी कर अपने ‘लाडले’ अधिकारी को मुंबई पुलिस आयुक्त के रूप में चुना है।
छत्रपति संभाजीनगर, 30 अप्रैल कांग्रेस की महाराष्ट्र इकाई के अध्यक्ष हर्षवर्धन सपकाल ने बुधवार को आरोप लगाया कि राज्य सरकार ने वरिष्ठता और योग्यता के मानदंड की अनदेखी कर अपने ‘लाडले’ अधिकारी को मुंबई पुलिस आयुक्त के रूप में चुना है।
वह 1994 बैच के भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के अधिकारी देवेन भारती की नियुक्ति पर प्रतिक्रिया व्यक्त कर रहे थे।
कांग्रेस नेता ने कहा, “पुलिस आयुक्त की नियुक्ति करते समय उनकी वरिष्ठता और पुलिस बल में योगदान पर विचार किया जाना चाहिए। हालांकि, सरकार ने छठे-सातवें स्थान (वरिष्ठता क्रम में) वाले एक अधिकारी को चुना।”
उन्होंने छत्रपति संभाजीनगर में संवाददाताओं से कहा, “हमने लाडला ठेकेदार और लाडला मंत्री के बारे में सुना था लेकिन अब हम लाडला अधिकारी देख रहे हैं।’’
भारती वर्तमान में मुंबई पुलिस के विशेष आयुक्त हैं।
इससे पहले, भारती ने महानगर में 50,000 पुलिसकर्मियों वाले पुलिस बल में विभिन्न पदों पर काम किया है, जिसमें संयुक्त पुलिस आयुक्त (कानून-व्यवस्था), अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (अपराध) और पुलिस उपायुक्त (अपराध) शामिल हैं।
भारती ने अपने लंबे करियर में महाराष्ट्र आतंकवाद निरोधक दस्ते (एटीएस) का नेतृत्व भी किया है। इसके अलावा उन्होंने राज्य पुलिस मुख्यालय में पुलिस महानिरीक्षक (कानून-व्यवस्था) के रूप में भी कार्य किया है।
मुंबई पुलिस में नियुक्त होने से पहले भारती ने केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर भी काम किया था।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)