देश की खबरें | महाराष्ट्र सरकार ने भाजपा शासनकाल में हुए वृक्षारोपण अभियान की जांच के लिये समिति गठित की
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र सरकार ने भाजपा के शासनकाल में राज्य में 33 करोड़ पेड़ लगाने के अभियान की जांच के लिये एक समिति गठित करने की बुधवार को घोषणा की।
मुंबई, 10 मार्च महाराष्ट्र सरकार ने भाजपा के शासनकाल में राज्य में 33 करोड़ पेड़ लगाने के अभियान की जांच के लिये एक समिति गठित करने की बुधवार को घोषणा की।
वन राज्य मंत्री दत्तात्रेय बारणे ने विधानसभा में कहा कि वह 16 विधायकों की इस समिति के प्रमुख होंगे।
भाजपा नेता देवेन्द्र फड़णवीस के मुख्यमंत्री रहते महाराष्ट्र में वृक्षारोपण अभियान चलाया गया था। अब महाराष्ट्र में गठबंधन सरकार की अगुवाई कर रही शिवसेना उस समय भाजपा के साथ सरकार में शामिल थी।
बारणे ने कहा कि समिति चार महीने में सदन में अपनी रिपोर्ट पेश करेगी।
शिवसेना विधायक रमेश कोरगांवकर ने पिछले सप्ताह सदन में पूछा था कि अभियान के दौरान वास्तव में कितने पेड़ लगाए गए। उनके इस सवाल के बाद अभियान की जांच का आश्वासन दिया गया है।
कोरगांवकर ने कहा था पिछले साल अक्टूबर तक 75.63 प्रतिशत पेड़ ही बाकी बचे। उन्होंने पूछा था कि क्या शेष पौधे जीवित नहीं रहे।
बारणे ने कहा था कि वन विभाग को 2016-17 से 2019-20 के बीच विशेष अभियान के कार्यान्वयन के लिये 2,429.78 करोड़ रुपये मिले थे।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)