देश की खबरें | महाराष्ट्र : पुलिस का मुखबिर होने के शक में व्यक्ति पर गोली चलाई, मामला दर्ज
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र के ठाणे जिले के काशीमीरा इलाके में एक गिरोह के दो सदस्यों ने एक व्यक्ति पर पुलिस का मुखबिर होने के संदेह में कथित तौर पर गोलियां चला दीं। एक वरिष्ठ अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।
ठाणे, तीन जून महाराष्ट्र के ठाणे जिले के काशीमीरा इलाके में एक गिरोह के दो सदस्यों ने एक व्यक्ति पर पुलिस का मुखबिर होने के संदेह में कथित तौर पर गोलियां चला दीं। एक वरिष्ठ अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि आरोपियों को यह भी शक था कि व्यक्ति एक मदाक पदार्थ तस्कर की गिरफ्तारी के लिए जिम्मेदार है।
अधिकारी के मुताबिक, घटना बृहस्पतिवार देर रात करीब 1.45 बजे भायंदर में वर्सोवा पुल के पास हुई। हालांकि, गोलीबारी में कोई घायल नहीं हुआ।
उन्होंने कहा, "इस संदेह में कि पीड़ित एक पुलिस मुखबिर है और उसके कारण नशीले पदार्थ की तस्करी करने वाले एक शख्स को गिरफ्तार किया गया है, आरोपियों ने पीड़ित की कार का पीछा किया और उस पर कथित तौर पर दो बार गोलीबारी की।"
अधिकारी के अनुसार, घटना के बाद 32 वर्षीय सोयब काची ने अनिल सिंह और राहुल विश्वकर्मा के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई, जिसके आधार पर दोनों पर शस्त्र अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।
उन्होंने बताया कि पुलिस ने अभी तक इस मामले में किसी की गिरफ्तारी नहीं की है। मामले की जांच जारी है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)