देश की खबरें | मदुरै ट्रेन हादसा : सीतापुर के चार, हरदोई के एक व्यक्ति का अंतिम संस्कार किया गया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. हरदोई के भी एक मृतक का अंतिम संस्कार सोमवार को किया गया। इसके अलावा लखनऊ और लखीमपुर खीरी के मृतकों की अंत्‍येष्टि रविवार को ही कर दी गयी।

हरदोई के भी एक मृतक का अंतिम संस्कार सोमवार को किया गया। इसके अलावा लखनऊ और लखीमपुर खीरी के मृतकों की अंत्‍येष्टि रविवार को ही कर दी गयी।

मदुरै की घटना में मारे गए सीतापुर के पांच तीर्थयात्रियों सहित नौ लोगों के शव रविवार को चेन्नई से लखनऊ लाए गए थे। मृतकों में लखनऊ की मनोहरमन अग्रवाल (81) और उनकी पोती हिमानी बंसल (22), लखीमपुर खीरी की शांति देवी (67), हरदोई के परमेश्वर दयाल गुप्ता (57) और सीतापुर के मिथिलेश कुमार (52), शत्रु दमन सिंह (65), हरीश कुमार भसीन (60), अंकुल कश्यप (32) तथा दीपक कश्यप (20) शामिल हैं।

सीतापुर में आज जिनका अंतिम संस्कार किया गया उनमें आदर्श नगर इलाके के शत्रु दमन सिंह और मिथिलेश सिंह शामिल हैं। अंतिम संस्कार के समय दोनों के रिश्तेदार भी मौजूद रहे। बाद में टूर ऑपरेटर और भसीन टूर्स के मालिक हरीश भसीन और उनके कर्मचारी अंकुल कश्यप के भी शव यहां श्मशान घाट पहुंचे।

मृतकों को अंतिम विदाई देने के लिए श्मशान घाट पर बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे। उत्तर प्रदेश सरकार के जेल राज्य मंत्री सुरेश राही और शहरी विकास राज्य मंत्री राकेश राठौड़ ने भी मृतकों के परिवारों को सांत्वना दी और अपनी संवेदना प्रकट की।

सीतापुर के एक और मृतक दीपक कश्यप का अंतिम संस्कार रविवार शाम को ही कर दिया गया।

हरदोई जिले के चंदी पुरवा के रहने वाले परमेश्वर दयाल गुप्ता का अंतिम संस्कार आज श्रवण देवी अंत्येष्टि स्थल पर किया गया। अंतिम संस्कार के दौरान परिवार के सदस्यों तथा रिश्तेदारों के अलावा बड़ी संख्या स्थानीय लोग में उपस्थित रहे।

इसके अलावा हादसे में लखनऊ निवासी मनोहरमन अग्रवाल और उनकी पोती हिमानी बंसल की मौत हो गई। मनोहरमन के बेटे मनोज अग्रवाल ने ‘पीटीआई-’ को बताया कि रविवार शाम को दोनों का लखनऊ के गुलाला घाट पर अंतिम संस्कार किया गया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\