देश की खबरें | मध्य प्रदेश : पेट्रोल पम्प पर 100-100 रुपये के नकली नोट चलाने की कोशिश में तीन गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मध्य प्रदेश के इंदौर जिले में पुलिस ने एक पेट्रोल पम्प पर 100-100 रुपये के नकली नोट चलाने की कोशिश के आरोप में तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से कुल 2,000 रुपये के नकली नोट बरामद हुए हैं।

इंदौर, 20 जुलाई मध्य प्रदेश के इंदौर जिले में पुलिस ने एक पेट्रोल पम्प पर 100-100 रुपये के नकली नोट चलाने की कोशिश के आरोप में तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से कुल 2,000 रुपये के नकली नोट बरामद हुए हैं।

सांवेर पुलिस थाने के एक अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सांवेर क्षेत्र के एक पेट्रोल पम्प से गिरफ्तार आरोपियों की पहचान कृष्णपाल सिंह (24), कृष्णपाल डोडिया (21) और विमल ठक्कर (21) के रूप में हुई है।

उन्होंने बताया कि तीनों युवकों ने सोमवार रात पेट्रोल पंप पर अपनी कार में 2,000 रुपये का डीजल भरवाया और इसके बदले पंप कर्मियों को 100-100 रुपये के 20 नकली नोट थमा दिए।

अधिकारी ने बताया कि संदेह होने पर पंप कर्मियों ने तीनों युवकों को पकड़ लिया और पुलिस को खबर दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

मामले में पुलिस की विस्तृत जांच जारी है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand vs South Africa T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match T20I Match Preview: कल वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जाएगा अहम मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट समेत सभी डिटेल्स

New Zealand Women vs South Africa Women T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

PM Modi: पीएम नरेंद्र मोदी ने नन्हे ओमी को गोद में लिया, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ दिल छू लेने वाला पल

\