खेल की खबरें | माधवन ने 1500 मीटर फ्रीस्टाइल में नया मीट रिकॉर्ड बनाया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र के वेदांत माधवन ने रविवार को यहां चल रही जूनियर राष्ट्रीय तैराकी चैम्पिनशिप में ग्रुप ए लड़कों की 1500 मीटर फ्रीस्टाइल स्पर्धा में राष्ट्रीय रिकॉर्ड अपने नाम किया।

भुवनेश्वर, 17 जुलाई महाराष्ट्र के वेदांत माधवन ने रविवार को यहां चल रही जूनियर राष्ट्रीय तैराकी चैम्पिनशिप में ग्रुप ए लड़कों की 1500 मीटर फ्रीस्टाइल स्पर्धा में राष्ट्रीय रिकॉर्ड अपने नाम किया।

अभिनेता आर माधवन के बेटे वेंदात ने 16:01.73 सेकेंड के समय से राज्य के अपने साथी अद्वेत पेज द्वारा 2017 में बनाये गये 16:06.43 सेकेंड के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ा।

वेदांत ने कर्नाटक के अमोघ आनंद वेंकटेश (16:21.98 सेकेंड) और बंगाल के शुभोजीत गुप्ता (16:34.06) को पीछे छोड़ा जिन्होंने क्रमश: रजत और कांस्य पदक जीते।

400 मीटर फ्रीस्टाइल ग्रुप दो बालिका वर्ग में कर्नाटक की हर्षिका रामचंद्रन ने 4:29.25 सेकेंड के समय से नया मीट रिकॉर्ड बनाया। उनके राज्य की साथी तैराक रूजुला एस दूसरे स्थान पर रहीं।

हर्षिका ने 200 मीटर में भी 2:23.20 सेकेंड के समय से तीन साल पहले अपेक्षा फर्नांडिज  (2:23.67 सेकेंड) द्वारा बनाये गये मीट रिकॉर्ड को पीछे छोड़कर स्वर्ण पदक जीता।

महाराष्ट्र की अपेक्षा फर्नांडिज ने चमकना जारी रखते हुए 50 मीटर ब्रेस्ट स्ट्रोक में प्रतियोगिता का दूसरा स्वर्ण पदक जीता।

कर्नाटक कुल 31 पदक से पहले स्थान पर चल रहा है। उसके बाद महाराष्ट्र (17) और तेलगांना (आठ) क्रमशः: दूसरे और तीसरे स्थान पर हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs PBKS, IPL 2026 24th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में पंजाब किंग्स ने मुंबई इंडियंस को 7 विकेट से रौंदा, लगाया जीत का चौका; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 25वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर लय बरकरार रखना चाहेगी गुजरात टाइटंस, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

West Bengal Election 2026: योगी आदित्यनाथ का TMC पर तीखा हमला, बोले- BJP की सरकार बनी तो गुंडे-माफिया करेंगे सड़कों की सफाई