देश की खबरें | दिल्ली के उपराज्यपाल, मुख्यमंत्री ने दी वाल्मीकि जयंती की शुभकामनाएं, पटेल को दी श्रद्धांजलि

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली के उपराज्यपाल अनिल बैजल और मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शनिवार को लोगों को वाल्मीकि जयंती की शुभकामनाएं दीं और सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि दी।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, 31 अक्टूबर दिल्ली के उपराज्यपाल अनिल बैजल और मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शनिवार को लोगों को वाल्मीकि जयंती की शुभकामनाएं दीं और सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि दी।

केजरीवाल ने पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि देते हुए ट्वीट किया, ‘‘मैं पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि देता हूं।”

यह भी पढ़े | तेजस्वी ‘कैबिनेट’ भी नहीं बना सकते जबकि नीतीश कुमार योग्य इंजीनियर हैं- अश्विनी चौबे: 31 अक्टूबर 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

उन्होंने लोगों को वाल्मीकि जयंती की भी शुभकामनाएं दीं और पटेल की जयंती पर उन्हें नमन किया।

उपराज्यपाल ने सरदार पटेल की जयंती के अवसर पर राज निवास पर आयोजित एक समारोह में अधिकारियों को देश की एकता, अखंडता और सुरक्षा के प्रति समर्पण की शपथ दिलाई।

यह भी पढ़े | पश्चिम बंगाल: दुर्गापुर बांध का गेट क्षतिग्रस्त, बंगाल के गांवों में बाढ़ को लेकर दहशत.

बैजल ने ट्वीट किया, “सरदार पटेल भारत की प्रशासनिक व्यवस्था के निर्माता थे। राष्ट्र की एकता, अखंडता और सुरक्षा के प्रति उनका समर्पण हमारे लिए प्रेरणास्रोत है।”

स्वतंत्र भारत के प्रथम गृहमंत्री पटेल की जयंती को ‘राष्ट्रीय एकता दिवस’ के रूप में मनाया जाता है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Australia Women vs India Women, 2nd ODI Match Video Highlights: होबार्ट में ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया को 6 विकेट से रौंदा, सीरीज पर किया कब्जा; यहां देखें AUS W बनाम IND W मैच का वीडियो हाइलाइट्स

England vs New Zealand, T20 World Cup 2026 49th Match Live Score Update: कोलंबो में इंग्लैंड बनाम न्यूजीलैंड के बीच खेला जा रहा है अहम मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

England vs New Zealand, 49th Match Live Toss And Scorecard: कोलंबो में न्यूजीलैंड के कप्तान मिशेल सैंटनर ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? कोलंबो में इंग्लैंड बनाम न्यूजीलैंड के बीच अहम मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

\