देश की खबरें | लेफ्टिनेंट जनरल अजय कुमार सिंह ने सातारा में लर्निंग सेंटर का उद्घाटन किया
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारतीय सेना की दक्षिणी कमान के जनरल ऑफिस कमांडिंग-इन-चीफ लेफ्टिनेंट जनरल अजय कुमार सिंह ने सोमवार को महाराष्ट्र के सातारा जिले में अपशिंगे मिलिट्री गांव में एक लर्निंग सेंटर और जिम का उद्घाटन किया। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।
पुणे (महाराष्ट्र), एक मई भारतीय सेना की दक्षिणी कमान के जनरल ऑफिस कमांडिंग-इन-चीफ लेफ्टिनेंट जनरल अजय कुमार सिंह ने सोमवार को महाराष्ट्र के सातारा जिले में अपशिंगे मिलिट्री गांव में एक लर्निंग सेंटर और जिम का उद्घाटन किया। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।
अपशिंगे गांव सशस्त्र बलों में उसके योगदान के लिए अपशिंगे मिलिट्री के नाम से भी जाना जाता है। यह गांव सातारा शहर से करीब 15 किलोमीटर दूर स्थित है।
पश्चिमी महाराष्ट्र में सातारा, सांगली तथा कोल्हापुर पारंपरिक रूप भारतीय सेना में सबसे अधिक जवान देने वाले जिले हैं।
अपशिंगे की आबादी करीब 3,000 है और गांव में 350 परिवार हैं तथा प्रत्येक परिवार का कम से कम एक सदस्य सशस्त्र बलों में सेवा दे रहा है।
उपलब्ध रिकॉर्ड के अनुसार, इस गांव ने प्रथम विश्व युद्ध तथा आजादी के बाद अपने करीब 46 सैनिकों को खोया है। इस गांव के कई सैनिकों ने चीन के खिलाफ 1962 के युद्ध, पाकिस्तान के खिलाफ 1965 और 1971 के युद्ध तथा करगिल युद्ध में भाग लिया था।
एक आधिकारिक रक्षा विज्ञप्ति के अनुसार, पश्चिमी महाराष्ट्र के इन जिलों के युवाओं को एकजुट करने तथा उन्हें प्रशिक्षित करने के लिए श्री षणमुखानंद ललित कला और संगीता सभा तथा ‘साउथ इंडियन एजुकेशन सोसायटी’ ने मिलकर करीब 80 लाख रुपये की लागत से एक लर्निंग सेंटर तथा जिम स्थापित किया है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)