देश की खबरें | लवीना लोध के आरोप झठे, गलत और निराधार: महेश व मुकेश भट्ट

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. फिल्मकार बंधु महेश भट्ट और मुकेश भट्ट ने अभिनेत्री लवीना लोध द्वारा लगाए गए सभी आरोपों को गलत और निराधार बताते हुए शुक्रवार को कहा कि उन्हें उम्मीद है कि सच्चाई सामने आएगी।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

मुंबई, 30 अक्टूबर फिल्मकार बंधु महेश भट्ट और मुकेश भट्ट ने अभिनेत्री लवीना लोध द्वारा लगाए गए सभी आरोपों को गलत और निराधार बताते हुए शुक्रवार को कहा कि उन्हें उम्मीद है कि सच्चाई सामने आएगी।

पिछले सप्ताह लोध ने महेश भट्ट पर सिलसिलेवार आरोप लगाते हुए दावा किया था कि वह सुमित सबरवाल की पत्नी हैं। सबरवाल कथित रूप से भट्ट के भांजे हैं।

यह भी पढ़े | MP By Poll Election 2020: कमलनाथ का सीएम पर तंज, कहा-शिवराज की राजनीति झूठ बोलने, घोषणा और गुमराह करने की.

लोध ने इंस्टाग्राम पर डाले गए एक वीडियो में आरोप लगाया कि सबरवाल मादक पदार्थ खरीदकर भट्ट को सप्लाई करते थे। उन्होंने दावा किया कि भट बंधु जिस्मफरोशी के धंधे में भी शामिल हैं।

लोध के आरोपों के जवाब में भट्ट ने अपने वकील अमीत नाइक के जरिये अभिनेत्री को कानूनी नोटिस भेजकर ऐसे झूठे आरोप लगाने से बाज आने को कहा।

यह भी पढ़े | Coronavirus Updates in Andhra Pradesh: आंध्र प्रदेश में कोरोना के सक्रिय मामले 25 हजार पार पहुंचे.

शुक्रवार को भट्ट बंधु ने एक बयान जारी कर कहा कि नामचीन व्यक्ति होने की वजह से उनके जीवन को जिज्ञासा और दिलचस्पी की नजर से देखा जाता है और उन पर चर्चा की जाती है, जो अकसर जरूरत से ज्यादा, गैर-जिम्मेदाराना और अनुचित हो जाती है।

उन्होंने कहा कि लोध के आरोप झठे, गलत और निराधार हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\