देश की खबरें | ललित मोदी ने नई आईपीएल फ्रेंचाइजी के मालिक सीवीसी के सट्टेबाजी कंपनियों से संबंध पर सवाल उठाए

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के पूर्व प्रमुख ललित मोदी ने आईपीएल में निजी इक्विटी फर्म सीवीसी कैपिटल्स पार्टनर्स के प्रवेश पर सवाल उठाए हैं क्योंकि इसका निवेश सट्टेबाजी गतिविधियों से जुड़ी कंपनियों में है।

नयी दिल्ली, 27 अक्टूबर इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के पूर्व प्रमुख ललित मोदी ने आईपीएल में निजी इक्विटी फर्म सीवीसी कैपिटल्स पार्टनर्स के प्रवेश पर सवाल उठाए हैं क्योंकि इसका निवेश सट्टेबाजी गतिविधियों से जुड़ी कंपनियों में है।

सीवीसी ने दुनिया की सबसे बड़ी टी20 लीग की अहमदाबाद फ्रेंचाइजी को खरीदने के लिए 5625 करोड़ रुपये की बोली लगाई थी। सीवीसी स्वयं को निजी इक्विटी के क्षेत्र में दुनिया की शीर्ष कंपनी बताती है जो 125 अरब डॉलर की संपत्तियों का प्रबंधन करती है।

लखनऊ फ्रेंचाइजी को आरपीएसजी वेंचर्स ने 7090 करोड़ रुपये में खरीदा।

सीवीसी की वेबसाइट के अनुसार उसका निवेश टिपिको और सिसल जैसी कंपनियों में हैं जो खेल सट्टेबाजी से जुड़े हैं।

भारत में सट्टेबाजी वैध नहीं है। सीवीसी अतीत में फार्मूला वन में भी निवेश कर चुका है और अब उसकी हिस्सेदारी प्रीमियरशिप रग्बी में है।

मोदी ने मंगलवार को ट्वीट किया, ‘‘मुझे लगता है कि सट्टेबाजी कंपनियां आईपीएल टीम खरीद सकती हैं। शायद कोई नया नियम है। बोली जीतने वाला एक बोलीदाता एक बड़ी सट्टेबाजी कंपनी का मालिक भी है। आगे क्या होगा। क्या बीसीसीआई ने अपना काम नहीं किया। भ्रष्टाचार रोधी इकाइयां ऐसे मामले में क्या करेंगी।’’

आईपीएल टीम के लिए दिग्गज फुटबॉल क्लब मैनचेस्टर यूनाईटेड के मालिकों ने भी बोली लगाई थी।

भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) के एक अधिकारी ने पीटीआई को बताया कि दुबई में रविवार को पारदर्शी बोली प्रक्रिया का पालन किया गया।

अधिकारी ने कहा, ‘‘कमरे में मौजूद किसी भी बोलीदाता को बोली प्रक्रिया से कोई दिक्कत नहीं थी। इस प्रक्रिया को पारदर्शी तरीके से अंजाम दिया गया। विजयी बोलियां आईपीएल की बढ़ती वैश्विक अपील को दर्शाती हैं। ’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand vs South Africa, 4th T20I Match Prediction: चौथे टी20 मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका को हराकर सीरीज पर कब्जा करना चाहेगा न्यूजीलैंड, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

Weather Forecast Today, March 22: बेंगलुरु में बारिश के आसार, दिल्ली-मुंबई में खिली रहेगी धूप; जानें देश के प्रमुख शहरों के मौसम का हाल

New Zealand vs South Africa, 4th T20I Match Sky Stadium Pitch Report: वेलिंगटन में खेले जाने वाले चौथे टी20 मुकाबले में बल्लेबाजों का चलेगा बल्ला या गेंदबाज मचाएंगे कहर? मैच से पहले जानें सेडॉन पार्क की पिच रिपोर्ट

New Zealand vs South Africa 4th T20I Match Preview: चौथे टी20 मुकाबले में न्यूजीलैंड को हराकर सीरीज में 2-2 की बराबरी करना चाहेगी दक्षिण अफ्रीका, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

\