देश की खबरें | केरल में ‘कुश्ती’, त्रिपुरा में ‘दोस्ती’: प्रधानमंत्री मोदी ने कांग्रेस-माकपा गठबंधन पर साधा निशाना

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. त्रिपुरा में कांग्रेस-मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) गठबंधन पर निशाना साधते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को कहा कि दोनों दल केरल में ‘कुश्ती’ लड़ते हैं और त्रिपुरा में ‘दोस्ती’ करते हैं।

राधाकिशोरपुर/अंबासा (त्रिपुरा), 11 फरवरी त्रिपुरा में कांग्रेस-मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) गठबंधन पर निशाना साधते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को कहा कि दोनों दल केरल में ‘कुश्ती’ लड़ते हैं और त्रिपुरा में ‘दोस्ती’ करते हैं।

मोदी ने क्षेत्रीय पार्टी टिपरा मोथा पर परोक्ष रूप से हमला करते हुए दावा किया कि कई अन्य दल भी परोक्ष रूप से विपक्षी गठबंधन की मदद कर रहे हैं, लेकिन उन्हें दिया गया हर वोट त्रिपुरा को कई साल पीछे ले जाएगा।

प्रधानमंत्री ने गोमती जिले के राधाकिशोरपुर में एक चुनावी रैली में कहा, ‘‘कुशासन के पुराने खिलाड़ियों ने ‘चंदा’ के लिए हाथ मिला लिए हैं। केरल में ‘कुश्ती’ लड़ने वालों ने त्रिपुरा में ‘दोस्ती’ की है।’’

माकपा नेता एवं पूर्व मुख्यमंत्री माणिक सरकार ने, हालांकि कहा कि यह मोदी ही हैं जिन्होंने उनसे कहा था कि कैसे वाम सरकार ने राज्य में उग्रवाद को नियंत्रित किया है और किसी अन्य जगह उग्रवाद से लड़ने में उनके (पूर्व मुख्यमंत्री) द्वारा उठाए गए उपायों से प्रेरणा ली।

माणिक सरकार ने यह नहीं बताया कि मोदी ने उनसे कब ऐसा कहा था, लेकिन भाजपा नेता 2014 में प्रधानमंत्री बने थे तब सरकार 1998 और 2018 के बीच राज्य के मुख्यमंत्री थे।

मोदी ने कहा, ‘‘विपक्ष वोटों को बांटना चाहता है। कुछ छोटी ‘वोट कटवा’ दल अपनी कीमत पाने की आस में चुनाव नतीजों का इंतजार कर रहे हैं। खरीद-फरोख्त के सपने देखने वालों को अभी से ही घरों में बंद कर दो।’’

इससे पूर्व दिन में मोदी ने धलाई जिले के अंबासा में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए आरोप लगाया कि वाम मोर्चा और कांग्रेस पार्टी की सरकारों ने जनजातीय लोगों के बीच विभाजन पैदा किया, जबकि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने ‘ब्रू’ जनजाति सहित अन्य समुदायों की समस्याओं को सुलझाने के लिए काम किया।

उन्होंने कहा, ‘‘भाजपा देशभर में जनजातीय समुदायों के उत्थान के लिए काम कर रही है। हमने मिजोरम से विस्थापित हुए 37,000 से अधिक ‘ब्रू’ लोगों का त्रिपुरा में पुनर्वास किया है। हमारी सरकार ने उच्च शिक्षा में आदिवासी ‘कोकबोरोक’ को शामिल किया है।”

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RCB vs SRH, TATA IPL 2026 1st Match M Chinnaswamy Stadium Pitch Report: बेंगलुरू में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बल्लेबाज मचाएंगे कोहराम या सनराइजर्स हैदराबाद के गेंदबाज बरपाएंगे कहर, जानें पिच रिपोर्ट

Peshawar Zalmi vs Rawalpindi Pindiz 3rd T20 Match Preview: तीसरे मुकाबले में पेशावर जाल्मी और रावलपिंडी पिंडिज के बीच होगी टक्कर, मैच से पहले जानिए पिच रिपोर्ट, हेड टू हेड और सभी डिटेल्स

Delhi DOE Result 2026 Declared: दिल्ली शिक्षा निदेशालय ने जारी किए कक्षा 6, 7 और 8 के वार्षिक परीक्षा परिणाम; edudel.nic.in पर ऐसे देखें अपना स्कोरकार्ड

RCB vs SRH, TATA IPL 2026 1st Match Key Players To Watch Out: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच आज खेला जाएगा हाईवोल्टेज मुकाबला, इन धुरंधर खिलाड़ियों पर होगी सबकी निगाहें