देश की खबरें | कोविड-19 को एक अवसर के रूप में देखना चाहिए : गडकरी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने शनिवार को कहा कि कोरोना वायरस की महामारी की वजह से उत्पन्न अप्रत्याशित स्थिति को संकट के समय एक अवसर के रूप में देख जाना चाहिए।

जियो

पणजी, 20 जून केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने शनिवार को कहा कि कोरोना वायरस की महामारी की वजह से उत्पन्न अप्रत्याशित स्थिति को संकट के समय एक अवसर के रूप में देख जाना चाहिए।

जन संवाद के नाम से आयोजित डिजिटल रैली को महाराष्ट्र के नागपुर से भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए गडकरी ने कहा कि कोविड-19 की उत्पन्न चुनौतियां भारत के सामने आजादी से पहले और बाद में आई चुनौती की तुलना में कुछ भी नहीं हैं जिन पर देश ने पार पाया था।

यह भी पढ़े | कोविड-19 के तेलंगाना में 546 नए मरीज पाए गए, 5 की मौत: 20 जून 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

गडकरी ने कहा, ‘‘ केवल भारत ही नहीं है जो कोविड-19 का सामना कर रहा है बल्कि पूरी दुनिया पर इस प्रभाव पड़ा है किंतु इसे संकट के समय एक अवसर के तौर पर लिया जाना चाहिए।’’

उन्होंने कहा कि लोगों को भय से ऊपर उठना चाहिए और परिस्थितयों की वजह से निराश नहीं होना चाहिए।

यह भी पढ़े | भारत-चीन तनाव: वास्तविक नियंत्रण रेखा पर किसी भी स्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार हैं - वायु सेना प्रमुख.

गडकरी ने कहा, ‘‘ हमने आजादी से पहले और बाद कई चुनौतियों का सामना किया और उनपर विजय प्राप्त की। उनकी तुलना में यह (कोविड-19) चुनौती बड़ी नहीं है। हमें आशावादी होना चाहिए और अपना भरोसा डिगने नहीं देना चाहिए। नकारात्मकता का कोई स्थान नहीं होना चाहिए।’’

केंद्रीय मंत्री भरोसा जताया कि भारत आर्थिक मुश्किलों पर पार पा लेगा और महाशक्ति बनकर उभरेगा।

उन्होंने कहा कि पूरी दुनिया के वैज्ञानिक कोरोना वायरस के टीके को विकसित करने का प्रयास कर रहे हैं और जल्द सफल होंगे।

गडकरी ने कहा, ‘‘ हम सामाजिक दूरी का अनुपालन कर, मास्क पहन और हाथों को संक्रमण मुक्त करके कोविड-19 के खिलाफ लड़ना चाहिए।’’

गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सांवत और गोवा भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सदानंद शेत तानावडे ने भी पणजी स्थित पार्टी कार्यालय से डिजिटल रैली को संबोधित किया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Zimbabwe vs West Indies, T20 World Cup 2026 44th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज के बीच सुपर-8 का अहम मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Air India Cancels All Flights: न्यूयॉर्क के लिए सभी उड़ानें रद्द, जानें क्या है वजह और यात्रियों के लिए नई एडवाइजरी

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Live Score Update: अहमदाबाद में भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Live Toss And Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका के कप्तान एडेन मार्करम ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

\