देश की खबरें | कोविड-19 : महाराष्ट्र में 881 नए मरीज मिले, पुडुचेरी में एक व्यक्ति की मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र में बुधवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 881 नये मामले सामने आए, जिसके साथ राज्य में अब तक संक्रमित हुए लोगों की कुल संख्या बढ़कर 81,12,857 हो गई। राज्य के स्वास्थ्य विभाग ने एक बुलेटिन जारी कर यह जानकारी दी।

मुंबई/पुडुचेरी, 14 सितंबर महाराष्ट्र में बुधवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 881 नये मामले सामने आए, जिसके साथ राज्य में अब तक संक्रमित हुए लोगों की कुल संख्या बढ़कर 81,12,857 हो गई। राज्य के स्वास्थ्य विभाग ने एक बुलेटिन जारी कर यह जानकारी दी।

बुलेटिन के मुताबिक संक्रमण से पांच और मरीजों की मौत हो जाने से मृतकों की संख्या बढ़कर 1,48,298 हो गई।

इससे पहले महाराष्ट्र में मंगलवार को कोविड-19 के 730 मामले सामने आए थे जबकि चार मरीजों की मौत हुई थी।

बुलेटिन के मुताबिक संक्रमण के नये मामलों में मुंबई में सर्वाधिक 203 नये मामले सामने आए। इसके साथ ही, राज्य में बीते 24 घंटे में 963 लोग संक्रमण मुक्त हुए। इसके साथ ही, ठीक हुए लोगों की कुल संख्या बढ़ कर 79,59,133 हो गई है। राज्य में कोविड-19 के उपचाराधीन रोगियों की संख्या वर्तमान में 5,426 है। संक्रमण से मृत्यु दर 1.82 प्रतिशत बनी हुई है।

इस बीच, केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी में बीते 24 घंटे के दौरान कोविड-19 के 58 नए मामले सामने आने के साथ कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 1,73,518 हो गयी।

स्वास्थ्य विभाग ने एक विज्ञप्ति में यह जानकारी दी।

स्वास्थ्य विभाग के निदेशक जी. श्रीरामुलु ने एक विज्ञप्ति में बताया कि प्रदेश में बीते 24 घंटे के दौरान 1,230 नमूनों की जांच की गयी। पुडुचेरी में कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या 331 है, जिनमें से 18 अस्पताल में भर्ती हैं, जबकि 313 घर पर ही रहकर अपना इलाज करवा रहे हैं।

श्रीरामुलु ने बताया कि पुडुचेरी में संक्रमण मुक्त होने वाले लोगों की कुल संख्या 1,71,217 है। बीते 24 घंटे में संक्रमण से 67 मरीज ठीक हुए। इस दौरान केंद्र शासित प्रदेश में कोविड-19 के कारण एक मरीज की मौत होने से मृतकों की संख्या 1,970 पर पहुंच गयी है। संक्रमण की दर 4.72 प्रतिशत रही, जबकि मृत्यु दर और संक्रमण से ठीक होने की दर क्रमश: 1.14 प्रतिशत और 98.67 प्रतिशत दर्ज की गयी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now