देश की खबरें | कोलकाता: हुगली नदी के तेज बहाव में बहे तीन लोग लापता
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तरी कोलकाता की निमतला घाट पर हुगली नदी के तेज बहाव के कारण बहे तीन लोगों का फिलहाल पता नहीं चला है। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।
कोलकाता, 11 अक्टूबर उत्तरी कोलकाता की निमतला घाट पर हुगली नदी के तेज बहाव के कारण बहे तीन लोगों का फिलहाल पता नहीं चला है। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि बालाघाट क्षेत्र के रहने वाले पांच लोगों का एक समूह सोमवार रात एक रिश्तेदार के अंतिम संस्कार के लिए निमतला घाट पर था।
स्थानीय लोगों और अधिकारियों द्वारा ऊंची लहरें उठने की चेतावनी को नजरअंदाज करते हुए वह घाट पर सेल्फी ले रहे थे।
पुलिस ने बताया कि रात नौ बजे के करीब ज्वार आने के कारण सभी लोग पानी में बह गये।
नॉर्थ पोर्ट थाने के एक अधिकारी ने बताया कि स्थानीय लोगों ने उनमें से दो को बचा लिया, लेकिन तीन अन्य लापता हैं।
उन्होंने बताया कि गोताखोरों को तीन लोगों की तलाश में लगाया गया है।
अधिकारी ने कहा कि बचाए गए लोगों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)