खेल की खबरें | केकेआर की जीत का मंत्र, एक दूसरे का समर्थन करना: राणा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के उप कप्तान नितीश राणा का मानना है कि इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के वर्तमान सत्र में उनकी टीम को मिली सफलता की कुंजी उतार-चढ़ाव के दौर में एक दूसरे का समर्थन करना है जैसा कि वह पिछले दो वर्षों में नहीं कर पा रहे थे।

कोलकाता, 12 मई कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के उप कप्तान नितीश राणा का मानना है कि इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के वर्तमान सत्र में उनकी टीम को मिली सफलता की कुंजी उतार-चढ़ाव के दौर में एक दूसरे का समर्थन करना है जैसा कि वह पिछले दो वर्षों में नहीं कर पा रहे थे।

दो बार के चैंपियन केकेआर ने शनिवार को यहां बारिश से प्रभावित मैच में मुंबई इंडियंस को 18 रन से हराकर प्लेऑफ में अपनी जगह सुरक्षित की। वह नॉकआउट चरण में जगह बनाने वाली पहली टीम है। यह 2021 के बाद पहला अवसर है जबकि केकेआर की टीम प्लेऑफ में पहुंची है।

राणा ने मैच के बाद संवाददाता सम्मेलन में कहा,‘‘हम एक साथ जीतते हैं और एक साथ हारते हैं। हमारे ड्रेसिंग रूम में इसी तरह का माहौल है। एक दूसरे का समर्थन करना बेहद महत्वपूर्ण है और मुझे लगता है कि पिछले एक या दो वर्षों में टीम में इस चीज की कमी थी।’’

केकेआर को सबसे बड़ा झटका पंजाब किंग्स के खिलाफ लगा था। पंजाब किंग्स ने तब 262 रन का लक्ष्य हासिल करके नया रिकॉर्ड बनाया था।

राणा ने कहा,‘‘उस दिन हमें बहुत बुरा लगा था। मैं उस दिन ड्रेसिंग रूम के माहौल का गवाह रहा हूं। तब केवल तीन या चार खिलाड़ियों ने ही रात का भोजन किया था।’’

नियमित कप्तान श्रेयस अय्यर की अनुपस्थिति में पिछले सत्र में टीम की अगुवाई करने वाले राणा ने उंगली की चोट से उबरने के बाद वापसी की है। वह पिछले 10 मैच में नहीं खेल पाए थे। उन्होंने 23 गेंद पर 33 रन की पारी खेली।

राणा ने कहा,‘‘ईमानदारी से कहूं तो चोटिल होने के कारण मैं 20-22 दिनों तक बल्ला नहीं छू पा रहा था। इसके बाद परिस्थितियां अनुकूल होती गई। मैं अपने दिमाग में पारी खेलता था। ’’

मुंबई इंडियंस की टीम पहले ही प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हो चुकी है। उसके स्पिनर पीयूष चावला ने कहा कि उनकी टीम इस सत्र में लय हासिल करने में नाकाम रही।

चावला ने कहा,‘‘टी20 का खेल लय से जुड़ा होता है और हम शुरू से ही लय हासिल नहीं कर पाए। किसी दिन हमने अच्छी गेंदबाजी की तो हमारे बल्लेबाज नहीं चल पाए और जब हमारे बल्लेबाजों ने अच्छा प्रदर्शन किया तो गेंदबाजों ने रन लुटा दिए।’’

उन्होंने कहा,‘‘एक इकाई के तौर पर हम कुछ मैच में नाकाम रहे और एक टीम के रूप में हम इसे स्वीकार करते हैं। हमारी टीम बहुत अच्छी है लेकिन चीजें हमारे अनुकूल नहीं रही।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IND W vs BAN W, Semi-Final 1 Match Scorecard: सेमीफाइनल मुकाबले में बांग्लादेश को हराकर टीम इंडिया ने नौवीं बार एशिया कप के फाइनल में बनाई अपनी जगह, दीप्ति शर्मा ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

India Women vs Bangladesh Women, Semi-Final 1 Match Scorecard: पहले सेमीफाइनल मुकाबले में टीम इंडिया ने बांग्लादेश के सामने रखा 150 रनों का लक्ष्य, शैफाली वर्मा ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

South Africa vs Namibia 2nd ODI Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा दक्षिण अफ्रीका बनाम नामीबिया दूसरा वनडे मुकाबला? यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

South Africa vs Namibia 2nd ODI Match Stats And Preview: दक्षिण अफ्रीका बनाम नामीबिया मुकाबले में कल होगी रोमांचक भिड़ंत, मैच से पहले जानें स्टैट्स और प्रीव्यू