देश की खबरें | जी20 रात्रिभोज के लिए खरगे को आमंत्रित न करना दुर्भाग्यपूर्ण: कांग्रेस के नेताओं ने कहा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कांग्रेस नेताओं ने शुक्रवार को कहा कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के जी20 रात्रिभोज के लिए राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खरगे को आमंत्रित नहीं किया गया जो लोकतंत्र पर हमला है और सत्ता पक्ष की सोच को भी दर्शाता है।

नयी दिल्ली, आठ सितंबर कांग्रेस नेताओं ने शुक्रवार को कहा कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के जी20 रात्रिभोज के लिए राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खरगे को आमंत्रित नहीं किया गया जो लोकतंत्र पर हमला है और सत्ता पक्ष की सोच को भी दर्शाता है।

खरगे और अन्य विपक्षी दलों के नेताओं को शनिवार को होने वाले रात्रिभोज में आमंत्रित नहीं किया गया, लेकिन राज्यों के मुख्यमंत्रियों और केंद्रीय मंत्रियों को निमंत्रण मिला है। निमंत्रित किए जाने वाले मुख्यमंत्रियों में विपक्षी दलों के शासन वाले राज्यों के मुख्यमंत्री भी शामिल हैं।

राष्ट्रपति मुर्मू जी20 शिखर सम्मेलन के आयोजन स्थल भारत मंडपम में आने वाले गणमान्य अतिथियों के लिए रात्रिभोज की मेजबानी करेंगी।

खरगे को रात्रिभोज में आमंत्रित नहीं किए जाने पर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने ब्रसेल्स में कहा कि कहा कि यह इस बात का प्रमाण है कि सरकार देश की 60 प्रतिशत आबादी का प्रतिनिधित्व करने वाले विपक्ष के नेता को महत्व नहीं देती।

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि चूंकि विपक्ष लोकतंत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है, इसलिए विपक्ष के नेता को आमंत्रित न करना लोकतंत्र पर हमला है।

नेता प्रतिपक्ष का दर्जा कैबिनेट मंत्री का होता है और एक संवैधानिक पद रखता है।

सूत्रों ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्रियों और सभी मुख्यमंत्रियों को रात्रिभोज के लिए आमंत्रित किया गया है।

बघेल ने कहा, ‘‘यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि विपक्ष के नेता को आमंत्रित नहीं किया गया है। सभी को अलग-अलग विचारों का सम्मान करना चाहिए। लोकतंत्र में विपक्ष की अहम भूमिका होती है और ऐसे में अगर उन्हें आमंत्रित नहीं किया गया है, तो यह लोकतंत्र पर हमला है।’’

यह पूछे जाने पर कि क्या वह रात्रिभोज में शामिल होने जा रहे हैं, उन्होंने कहा, "कोई कैसे जा पाएगा क्योंकि यह ‘नो-फ्लाई’ ज़ोन है।"

कांग्रेस की तमिलनाडु इकाई के नेता मोहन कुमारमंगलम ने खरगे को आमंत्रित नहीं किए जाने को लेकर ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, ‘‘मोदी है तो मनु है।’’

उन्होंने दावा किया, ‘‘अयोध्या में राम मंदिर के भूमि पूजन में भारत के तत्कालीन राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद को आमंत्रित नहीं किया गया। नए संसद भवन के उद्घाटन समारोह में राष्ट्रपति मुर्मू को आमंत्रित नहीं किया गया। कांग्रेस अध्यक्ष खरगे को जी20 रात्रिभोज में आमंत्रित नहीं किया गया।"

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs PBKS, IPL 2026 24th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में पंजाब किंग्स ने मुंबई इंडियंस को 7 विकेट से रौंदा, लगाया जीत का चौका; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 25वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर लय बरकरार रखना चाहेगी गुजरात टाइटंस, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

West Bengal Election 2026: योगी आदित्यनाथ का TMC पर तीखा हमला, बोले- BJP की सरकार बनी तो गुंडे-माफिया करेंगे सड़कों की सफाई