जरुरी जानकारी | खादी कारीगरों की मजदूरी अप्रैल से 20 प्रतिशत बढ़ेगी : केवीआईसी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. खादी और ग्रामोद्योग आयोग (केवीआईसी) के चेयरमैन मनोज कुमार ने मंगलवार को कहा कि इस साल एक अप्रैल से खादी कारीगरों की मजदूरी 20 प्रतिशत बढ़ जाएगी।

नयी दिल्ली, मार्च 11 खादी और ग्रामोद्योग आयोग (केवीआईसी) के चेयरमैन मनोज कुमार ने मंगलवार को कहा कि इस साल एक अप्रैल से खादी कारीगरों की मजदूरी 20 प्रतिशत बढ़ जाएगी।

मौजूदा समय में, ‘स्पिनर’ को चरखे पर प्रति हांक कताई के लिए 12.50 रुपये मिलते हैं, जिसे एक अप्रैल, 2025 से 2.50 रुपये तक बढ़ाया जाएगा। बढ़ी हुई दर के अनुसार, उन्हें 15 रुपये प्रति हांक स्पून मिलेंगे।

केवीआईसी के चेयरमैन ने कहा कि पिछले 10 वर्षों में खादी और ग्रामोद्योग उत्पादों की बिक्री में ऐतिहासिक वृद्धि हुई है।

केवीआईसी ने चेयरमैन के हवाले से बयान में कहा, ‘‘खादी और ग्रामोद्योग के उत्पादों की बिक्री पांच गुना होकर 31,000 करोड़ रुपये से वित्त वर्ष 2023-24 में 1,55,000 करोड़ रुपये हो गई। खादी के कपड़ों की बिक्री छह गुना बढ़ गई यानी पहले के 1,081 करोड़ रुपये से वित्त वर्ष 2023-24 में बढ़कर 6,496 करोड़ रुपये हो गई।’’

बयान में कहा गया,, ‘‘कुल मिलाकर, 10.17 लाख नए व्यक्तियों को वित्तव र्ष 2023-24 में रोजगार मिला।’’ उन्होंने कहा, ‘‘अब तक प्राप्त आंकड़ों के अनुसार, वित्त वर्ष 2024-25 में उत्पादन और बिक्री का एक नया रिकॉर्ड बनाया जाएगा।’’

उन्होंने यह भी बताया कि पिछले 10 साल के दौरान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में खादी क्रांति ने कारीगरों के जीवन में व्यापक बदलाव किया है। सरकार ने स्पिनरों और बुनकरों की आय में ऐतिहासिक वृद्धि की है।

इससे पहले, 17 सितंबर, 2024 को, प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर, कारीगरों की मजदूरी में 25 प्रतिशत की वृद्धि हुई थी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now