देश की खबरें | ‘केजीएफ’ अभिनेता ने जन्मदिन पर प्रशंसकों से ‘सब्र का तोहफा’ मांगा

मुंबई, छह जनवरी फिल्म ‘केजीएफ’ में अपनी अदाकारी का जलवा बिखेरने वाले यश ने उनका समर्थन करने के लिए शुक्रवार को अपने प्रशंसकों का आभार जताया और कहा कि उन्हें अपनी अगली फिल्म के बारे में घोषणा करने में कुछ वक्त लगेगा, इसलिए प्रशंसक उन्हें जन्मदिन पर ‘सब्र का तोहफा’ दें।

अपने 37वें जन्मदिन से पहले ट्विटर पर एक लंबा-चौड़ा पोस्ट कर कन्नड़ अभिनेता ने कहा कि उनके प्रशंसकों ने पूरे साल उन्हें प्यार और स्नेह दिया। उनका जन्मदिन रविवार को है।

उन्होंने कहा कि वह ऐसा कुछ हासिल करने की दिशा में काम कर रहे हैं जिस पर उन्हें यकीन है।

अभिनेता ने कहा, “ जब मैं आपसे अगली बार मिलूंगा तो मैं आपसे वह खबर और सभी विवरण साझा करूंगा। उसके लिए कुछ और वक्त चाहिए। ऐसा लगता है कि यह आठ जनवरी तक नहीं हो सकेगा। इसलिए, इस साल, मैं आप सभी से एक खास भेंट मांगता हूं- आपके सब्र और समझ का तोहफा।”

प्रशांत नील द्वारा निर्देशित कन्नड़ एक्शन फिल्म "केजीएफ: चैप्टर वन" (2018) प्रदर्शित होने के बाद यश को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिली।

अप्रैल 2022 में आई “केजीएफ: चैप्टर 2" को देश भर में जबर्दस्त प्रतिक्रिया मिली। यह फिल्म साल में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों में एक रही।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)