देश की खबरें | केरल: अपतटीय खनन के खिलाफ मछुआरा संघ ने 27 फरवरी को हड़ताल का आह्वान किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केरल मत्स्य समन्वय समिति के बैनर तले मछुआरा संघों ने राज्य के तट पर अपतटीय खनन करने के केंद्र सरकार के फैसले का विरोध करने के लिए 27 फरवरी को हड़ताल का आह्वान किया।

अलप्पुझा, 31 जनवरी केरल मत्स्य समन्वय समिति के बैनर तले मछुआरा संघों ने राज्य के तट पर अपतटीय खनन करने के केंद्र सरकार के फैसले का विरोध करने के लिए 27 फरवरी को हड़ताल का आह्वान किया।

समिति के अध्यक्ष और कांग्रेस नेता टीएन प्रतापन ने शुक्रवार को एक बैठक के बाद मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि कासरगोड से तिरुवनंतपुरम तक के सभी मछुआरे और मछली वितरक हड़ताल में भाग लेंगे।

उन्होंने कहा कि हड़ताल के दौरान राज्य भर के सभी मछली बाजार भी बंद रहेंगे।

त्रिशूर के पूर्व सांसद ने कहा, “केंद्र सरकार ने अपतटीय रेत खनन के लिए निविदाएं आमंत्रित की हैं और खनन से मत्स्य पालन क्षेत्र व समुद्री पारिस्थितिकी तंत्र पर गंभीर असर पड़ेगा।”

मार्कस्वादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) महासचिव और विधायक पीपी चितरंजन सहित समन्वय समिति के नेताओं ने कहा कि किसी भी परिस्थिति में समुद्री खनन की अनुमति नहीं दी जाएगी।

समिति के नेताओं के अनुसार, केंद्र ने पांच क्षेत्रों- कोल्लम दक्षिण, कोल्लम उत्तर, अलप्पुझा, पोन्नानी और चावक्कड़ में अपतटीय खनन के लिए रेत ब्लॉकों की नीलामी करने का फैसला किया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

\