देश की खबरें | केरल कांग्रेस प्रमुख सुधाकरन ने कहा: यदि पार्टी नेतृत्व कहे तो वह पद छोड़ने को तैयार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कांग्रेस नेतृत्व द्वारा पार्टी की केरल इकाई में फेरबदल करने की योजना बनाने की खबरों के बीच, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष के. सुधाकरन ने बुधवार को कहा कि वह अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) द्वारा लिए जाने वाले किसी भी निर्णय का पालन करेंगे।

तिरुवनंतपुरम, 26 फरवरी कांग्रेस नेतृत्व द्वारा पार्टी की केरल इकाई में फेरबदल करने की योजना बनाने की खबरों के बीच, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष के. सुधाकरन ने बुधवार को कहा कि वह अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) द्वारा लिए जाने वाले किसी भी निर्णय का पालन करेंगे।

उन्होंने यहां संवाददाताओं से बातचीत में कहा कि एआईसीसी से किसी ने भी उनसे पद छोड़ने के लिए नहीं कहा है।

सुधारकन ने कहा कि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष को बदलने पर निर्णय लेना आलकमान पर निर्भर करता है।

उन्होंने कहा, "अगर वे (एआईसीसी) मुझे पद छोड़ने के लिए कहेंगे तो मैं एक वफादार और आज्ञाकारी कार्यकर्ता के रूप में उनके निर्देश का पालन करूंगा।"

सुधाकरन ने कहा कि उन्हें पार्टी से कोई परेशानी नहीं है और वह अपने काम से पूरी तरह संतुष्ट हैं।

उन्होंने कहा, "पार्टी ने मुझे महत्वपूर्ण पद दिए हैं।"

दिल्ली से प्राप्त मीडिया रिपोर्टों से पता चला है कि एआईसीसी इस वर्ष स्थानीय निकाय चुनावों और 2026 में होने वाले राज्य विधानसभा चुनाव से पहले प्रदेश इकाई में फेरबदल करने की योजना बना रही है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\