विदेश की खबरें | आईसीसी में आरोपों का सामना कर रहे केन्या के वकील मृत मिले
श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

पॉल गिचेरू राष्ट्रपति विलियम रुतो के खिलाफ चले मुकदमे में गवाहों को प्रभावित करने के आरोपों का सामना कर रहे थे और उन्होंने इस साल के शुरू में आरोपों को स्वीकार करने से इनकार कर दिया था।

पुलिस की एक रिपोर्ट के मुताबिक, 50 वर्षीय गिचेरू के परिवार के सदस्यों को वह सोमवार को अपने घर में बेहोश मिले।

पुलिस ने बताया कि शव पर किसी तरह के चोट के या खून का निशान नहीं था। उन्होंने यह भी बताया कि वह मधुमेह और उच्च रक्तचाप के मरीज़ थे।

यह फौरन साफ नहीं हो सका कि गिचेरू की मौत का क्या कारण है।

रुतो पर आरोप था कि वह केन्या में 2007 के चुनाव के बाद हुई हिंसा में शामिल थे जिसमें एक हजार से ज्यादा लोगों की मौत हुई थी।

गवाहों को प्रभावित करने के आरोपों के बीच मामला टिक नहीं सका था और रुतो तथा पूर्व राष्ट्रपति उहुरु कीनियाता समेत अन्य के खिलाफ लगाए गए इल्ज़ामों को वापस ले लिया गया था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)