विदेश की खबरें | सर्जरी के बाद पहली बार केट और प्रिंस विलियम सार्वजनिक रूप से दिखे
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. ‘द सन’ अखबार की खबर में यह जानकारी देते हुए बताया गया है कि लंदन के पश्चिम में विंडसर में यह वीडियो शनिवार को बनाया गया।
‘द सन’ अखबार की खबर में यह जानकारी देते हुए बताया गया है कि लंदन के पश्चिम में विंडसर में यह वीडियो शनिवार को बनाया गया।
अखबार ने सोमवार को एक छोटा क्लिप जारी किया जिसमें विलियम और केट को मुस्कराते हुए, हाथ में खरीदे गए सामान के थैले लेकर चलते हुए देखा जा सकता है।
‘द सन’ ने वीडियो बनाने का दावा करने वाले नेल्सन सिल्वा नामक व्यक्ति के हवाले से कहा, ‘‘केट खुश दिख रही थीं।’’
हालांकि, दोनों के केनसिंगटन पैलेस स्थित कार्यालय ने इस बारे में कोई टिप्पणी नहीं की है।
पैलेस ने कहा कि केट (42) ईस्टर के बाद आधिकारिक कामकाज संभालेंगी।
इससे पहले उनकी सार्वजनिक गैर-मौजूदगी को लेकर तरह-तरह की अफवाहें चल रही थीं। पैलेस ने इस बारे में कोई जानकारी साझा नहीं की थी, लेकिन कहा था कि केट की समस्या कैंसर से संबंधित नहीं है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)