देश की खबरें | कर्नाटक में कोरोना वायरस के दक्षिण अफ्रीकी स्वरूप से संक्रमित होने का पहला मामला सामने आया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कर्नाटक में कोरोना वायरस संक्रमण के दक्षिण अफ्रीकी स्वरूप का पहला मामला सामने आया है। राज्य के स्वास्थ्य विभाग ने बुधवार को अपने बुलेटिन में यह जानकारी दी।

बेंगलुरु, 10 मार्च कर्नाटक में कोरोना वायरस संक्रमण के दक्षिण अफ्रीकी स्वरूप का पहला मामला सामने आया है। राज्य के स्वास्थ्य विभाग ने बुधवार को अपने बुलेटिन में यह जानकारी दी।

हालांकि विभाग ने इस मामले की विस्तृत जानकारी नहीं दी है।

राज्य में कोरोना वायरस के ब्रिटिश स्वरूप से अब तक 29 लोग संक्रमित पाए जा चुके हैं।

बुलेटिन के अनुसार ब्रिटेन से लौटे 64 लोग और उनके संपर्क में आए 26 लोग आरटी-पीसीआर जांच (कोविड के मौजूदा स्वरूप) में वायरस से संक्रमित पाए गए हैं।

कर्नाटक में दस मार्च की शाम तक कुल 9,56,801 लोग वायरस से संक्रमित पाए जा चुके हैं। इनमें से 12,379 लोगों की मौत हो चुकी है। 9,36,947 लोगों को ठीक होने के बाद अस्पतालों से छुट्टी दी जा चुकी है।

राज्य में उपचाराधीन रोगियों की संख्या 7,456 है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें