देश की खबरें | कर्नाटक मंत्रिमंडल ने अनुसूचित जाति-जनजाति कोटा बढ़ाने को दी मंजूरी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कर्नाटक मंत्रिमंडल ने शनिवार को राज्य में अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति कोटा बढ़ाने को औपचारिक मंजूरी दे दी।

बेंगलुरु, आठ अक्टूबर कर्नाटक मंत्रिमंडल ने शनिवार को राज्य में अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति कोटा बढ़ाने को औपचारिक मंजूरी दे दी।

राज्य सरकार एक आदेश जारी करेगी, जिसके जरिये राज्य में अनुसूचित जाति का कोटा 15 फीसदी से बढ़कर 17 फीसदी हो जाएगा, जबकि अनुसूचित जनजाति कोटा तीन फीसदी से बढ़कर सात फीसदी हो जाएगा।

इसके बाद वह केंद्र को एक सिफारिश करके कोटा को संविधान की नौवीं अनुसूची में शामिल करवाने की प्रक्रिया भी शुरू करेगी।

मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने राज्य मंत्रिमंडल की एक विशेष बैठक के बाद यहां कहा, ‘‘मंत्रिमंडल की आज बैठक हुई। कल (शुक्रवार को) सर्वदलीय बैठक में लिये गये फैसले के अनुरूप न्यायमूर्ति एच एन नागमोहन दास आयोग की रिपोर्ट को स्वीकार कर लिया गया, जिसमें अनुसूचित जाति का कोटा 15 फीसदी से बढ़ाकर 17 फीसदी करने और अनुसूचित जनजाति का कोटा तीन फीसदी से बढ़ाकर सात फीसदी करने की सिफारिश की गई है।’’

संवाददाताओ से बातचीत करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि इस बारे में तुरंत आदेश जारी करने और एक राजपत्रित अधिसूचना जारी करने का फैसला किया गया है।

उन्होंने कहा कि इस फैसले को कानूनी संरक्षण प्रदान करने के लिए इसे संविधान की नौवीं अनुसूची में शामिल किया जाएगा।

कानून और विधायी कार्य मंत्री जेसी मधुस्वामी ने कहा कि मंत्रिमंडल का निर्णय सरकारी आदेश के जरिये लागू किया जाएगा, जिसे दो-तीन दिन में जारी कर दिया जाएगा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Gold Rate Today, March 22, 2026: रविवार को स्थिर रहे सोने के दाम; दिल्ली, मुंबई और चेन्नई समेत आपके शहर में क्या है 22K और 24K का भाव? देखें लेटेस्ट रेट लिस्ट

New Zealand vs South Africa, 4th T20I Match Wellington Weather Update: न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच खेले जाने वाले चौथे टी20 में बारिश डालेगी खलल या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें माउंट माउंगानुई के मौसम का हाल

US-Iran Tension: डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को खुली चेतावनी; '48 घंटे में होर्मुज जलडमरूमध्य खोलें वरना तबाह कर देंगे पावर प्लांट'

New Zealand vs South Africa, 4th T20I Match Prediction: चौथे टी20 मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका को हराकर सीरीज पर कब्जा करना चाहेगा न्यूजीलैंड, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

\