देश की खबरें | कर्नाटक : रेणुकास्वामी के परिवार से मिला भाजपा प्रतिनिधिमंडल, सरकार से की मुआवजे और नौकरी की मांग
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की कर्नाटक इकाई के अध्यक्ष बी वाई विजयेंद्र के नेतृत्व में पार्टी के एक प्रतिनिधिमंडल ने मंगलवार को रेणुकास्वामी के परिवार से मुलाकात की जिसकी हत्या के मामले में कन्नड़ अभिनेता दर्शन थूगुदीपा आरोपी हैं।
चित्रदुर्ग (कर्नाटक), 18 जून भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की कर्नाटक इकाई के अध्यक्ष बी वाई विजयेंद्र के नेतृत्व में पार्टी के एक प्रतिनिधिमंडल ने मंगलवार को रेणुकास्वामी के परिवार से मुलाकात की जिसकी हत्या के मामले में कन्नड़ अभिनेता दर्शन थूगुदीपा आरोपी हैं।
प्रतिनिधिमंडल ने सरकार से रेणुकास्वामी के परिवार को मुआवजा देने और उनकी पत्नी को सरकारी नौकरी देने का आग्रह किया। प्रतिनिधिमंडल ने सरकार से निष्पक्ष जांच की और दोषियों को दंडित करने की मांग भी की।
पार्टी की ओर से रेणुकास्वामी के परिवार को दो लाख रुपये दिए गए।
रेणुकास्वामी की हत्या के मामले में कन्नड़ अभिनेता दर्शन और उसकी दोस्त पवित्रा गौड़ा सहित कुल 17 लोग आरोपी हैं।
कर्नाटक भाजपा अध्यक्ष विजयेंद्र ने रेणुकास्वामी के परिजन से मुलाकात के बाद संवाददाताओं से कहा ‘‘रेणुकास्वामी की हत्या अमानवीय है और सभ्य समाज में कोई भी इसका समर्थन नहीं कर सकता। सभी को इस घटना की कड़े शब्दों में निंदा करनी चाहिए। इस जघन्य हत्या की चर्चा न केवल राज्य में बल्कि पूरे देश में हो रही है। उनके माता-पिता और पत्नी को देखकर बहुत दुख होता है और हम समझ नहीं पा रहे हैं कि उन्हें कैसे सांत्वना दें और कैसे हिम्मत दें।"
उन्होंने राज्य सरकार और मुख्यमंत्री सिद्धरमैया से परिवार को हिम्मत देने, मुआवजा देने और रेणुकास्वामी (33) की चार महीने की गर्भवती पत्नी को सरकारी नौकरी देने का आग्रह किया।
विजयेंद्र ने कहा, ‘‘जांच चल रही है, सभी को पता है कि इसमें कौन-कौन शामिल हैं, लेकिन जांच सही तरीके से होनी चाहिए, किसी दबाव में नहीं आना चाहिए। दोषियों तथा हत्यारों को सजा मिलनी चाहिए।’’
रेणुकास्वामी की हत्या के मामले में दर्शन और उसकी दोस्त पवित्रा गौड़ा सहित कुल 17 लोग आरोपी हैं।
चित्रदुर्ग निवासी रेणुकास्वामी ने अभिनेत्री पवित्रा गौड़ा के सोशल मीडिया अकाउंट पर कथित तौर पर टिप्पणी कर उन पर अभिनेता दर्शन और उनकी पत्नी के बीच दरार पैदा करने का आरोप लगाया। उसने कथित तौर पर अभद्र का इस्तेमाल करते हुए आपत्तिजनक संदेश पोस्ट किया था।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)