देश की खबरें | दिल्ली में 2022 में 2,436 आपराधिक मामलों में किशोर शामिल पाए गए
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राष्ट्रीय रिकॉर्ड अपराध ब्यूरो (एनआरसीबी) के नवीनतम आंकड़ों के अनुसार 2022 में दिल्ली में दर्ज किए गए 2,436 आपराधिक मामलों में किशोर शामिल पाए गए।
नयी दिल्ली, चार दिसंबर राष्ट्रीय रिकॉर्ड अपराध ब्यूरो (एनआरसीबी) के नवीनतम आंकड़ों के अनुसार 2022 में दिल्ली में दर्ज किए गए 2,436 आपराधिक मामलों में किशोर शामिल पाए गए।
यह आंकड़ा भारत के अन्य 19 महानगरों की तुलना में कई गुना अधिक है। कुल मिलाकर, 92 मामले हत्या और 154 हत्या के प्रयास के थे।
दिल्ली में 2022 में बलात्कार के 86 मामलों में किशोर शामिल थे। इसके अलावा महिलाओं की गरिमा को ठेस पहुंचाने के 68, अपहरण के 22, चोट पहुंचाने के 286, चोरी के 862, डकैती के 235 और लापरवाही से गाड़ी चलाने के 24 मामलों में किशोर संलिप्त पाए गए।
एनसीआरबी के आंकड़ों के मुताबिक, दिल्ली के बाद दूसरे नंबर पर चेन्नई में पिछले साल 521 आपराधिक मामलों में किशोर शामिल पाए गए।
आंकड़ों के मुताबिक] अहमदाबाद में ऐसे 433, मुंबई में 363, हैदराबाद में 300, पुणे में 278, इंदौर में 211, नागपुर में 210, जयपुर में 205 और सूरत में 137 मामले सामने आए।
कोलकाता में 2022 में नौ आपराधिक मामलों में किशोर शामिल पाए गए। 2021 में, दिल्ली में 2,618 मामलों में और 2020 में 2,336 मामलों में किशोर शामिल थे।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)