जरुरी जानकारी | दिसंबर-2022 में गैर-प्रौद्योगिकी क्षेत्र में नौकरियां बढ़ीं: रिपोर्ट

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. बहुराष्ट्रीय प्रौद्योगिकी कंपनियों से लोगों को निकाले जाने की खबरों के बीच हाल ही में प्रकाशित एक रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि भारत में चिकित्सा, खाद्य सेवा, निर्माण और शिक्षा जैसे गैर-प्रौद्योगिकी क्षेत्रों में कुशल युवाओं की मांग बढ़ गई है।

मुंबई, 29 जनवरी बहुराष्ट्रीय प्रौद्योगिकी कंपनियों से लोगों को निकाले जाने की खबरों के बीच हाल ही में प्रकाशित एक रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि भारत में चिकित्सा, खाद्य सेवा, निर्माण और शिक्षा जैसे गैर-प्रौद्योगिकी क्षेत्रों में कुशल युवाओं की मांग बढ़ गई है।

वैश्विक रोजगार वेबसाइट इंडीड के मासिक आंकड़ों के अनुसार, उसके मंच पर दिसंबर, 2022 में सबसे ज्यादा दंत चिकित्सा या नर्सिंग जैसे चिकित्सा संबंधी क्षेत्रों में नौकरियों के आवेदन मांगे गए।

रिपोर्ट के अनुसार, इसके बाद खाद्य सेवाओं (8.8 प्रतिशत), निर्माण (8.3 प्रतिशत), आर्किटेक्ट (7.2 प्रतिशत), शिक्षा (7.1), थेरेपी (6.3 प्रतिशत) और विपणन (6.1 प्रतिशत) क्षेत्र की नौकरियों के विज्ञापन निकाले गए।

रिपोर्ट में बताया गया है कि निर्माण और इंजीनियरिंग जैसे क्षेत्रों में कोरोना काल के बाद कारोबार की स्थिति तेजी से सामान्य हो रही र्है।

रिपोर्ट में कहा गया कि यहां तक कि कोरोना महामारी काल में लोगों को सबसे पहले नौकरी से निकालने वाले विपणन या मार्केटिंग क्षेत्र ने भी गति पकड़ ली है। पिछले साल ब्रांड्स ने ग्राहकों के अनुभव को बढ़ाने के साथ-साथ व्यापार और बिक्री से मांग वृद्धि कराने के लिए विपणन की जरूत को समझा है।

यहह रिपोर्ट इंडीड मंच पर दिसंबर, 2021 से दिसंबर, 2022 तक डाले गए नौकरियों के आंकड़ों पर आधारित है।

रिपोर्ट में आगे बताया गया कि नौकरियों के विज्ञापन के मामले में 16.5 प्रतिशत हिस्सेदारी के साथ बेंगलुरु सबसे आगे रहा। इसके बाद मुंबई (8.23 प्रतिशत), पुणे (6.33 प्रतिशत) और चेन्नई (6.1 प्रतिशत) का नंबर आता है।

अहमदाबाद, कोयंबटूर, कोच्चि, जयपुर और मोहाली जैसे दूसरी श्रेणी के शहर से 6.9 प्रतिशत नौकरियों के लिए आवेदन मांगे गए। इससे पता चलता है कि छोटे शहरों में भी नौकरियों की मांग बढ़ रही है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

T20 World Cup 2026 Semi Final Schedule: वेस्टइंडीज को हराकर सेमीफाइनल में भारत, 5 मार्च को वानखेड़े में इंग्लैंड से भिड़ंत; यहां देखें पूरा शेड्यूल

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया को 5 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह, संजू सैमसन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें IND बनाम WI मैच का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Match Video Highlights: होबार्ट में ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया को 185 रनों से रौंदा, सीरीज में 3-0 से किया क्लीन स्वीप; यहां देखें AUS W बनाम IND W मैच का वीडियो हाइलाइट्स

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: कोलकाता में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 196 रनों का टारगेट, रोवमैन पॉवेल और जेसन होल्डर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\