देश की खबरें | जम्मू कश्मीर प्रशासन ने चोरी खत्म करने के लिए लक्षित सार्वजनिक वितरण प्रणाली आदेश को मंजूरी दी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. जम्मू कश्मीर प्रशासन ने शनिवार को लक्षित सार्वजनिक वितरण प्रणाली आदेश (टीपीडीएस) को मंजूरी दे दी, जिससे चोरी को रोकने में मदद मिलेगी। एक आधिकारिक प्रवक्ता ने यह जानकारी दी।

श्रीनगर, आठ अक्टूबर जम्मू कश्मीर प्रशासन ने शनिवार को लक्षित सार्वजनिक वितरण प्रणाली आदेश (टीपीडीएस) को मंजूरी दे दी, जिससे चोरी को रोकने में मदद मिलेगी। एक आधिकारिक प्रवक्ता ने यह जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि नयी नीति मौजूदा प्रणाली में सुधार का परिणाम है और उचित मूल्य की दुकानों (एफपीएस) पर टीपीडीएस के तहत वितरित वस्तुओं और सेवाओं के अलावा अन्य वस्तुओं और सेवाओं के विविधीकरण की अनुमति देती है।

प्रवक्ता ने कहा कि यह एफपीएस को आर्थिक रूप से व्यवहार्य भी बनाएगा, जिससे चोरी को समाप्त करने में मदद मिलेगी। प्रवक्ता ने कहा कि उपराज्यपाल मनोज सिन्हा की अध्यक्षता में यहां हुई प्रशासनिक परिषद (एसी) की बैठक में जम्मू कश्मीर लक्षित सार्वजनिक वितरण प्रणाली (नियंत्रण) आदेश, 2022 को मंजूरी दी गई।

नीति नए एफपीएस खोलने और उनके लाइसेंस से संबंधित मौजूदा प्रावधानों को महत्वपूर्ण रूप से संशोधित करेगी। उन्होंने कहा कि इसमें प्रत्येक पंचायत/नगरपालिका वार्ड में कम से कम एक एफपीएस सुनिश्चित की जाएगी और इसके लिए नए एफपीएस भी स्थापित किए जाएंगे।

यह संख्या पंचायत/नगरपालिका वार्ड की जनसंख्या के आधार पर होगी।

अधिकारी ने कहा कि नए एफपीएस के खुलने से बेरोजगार युवाओं के साथ-साथ बेसहारा और अलग हो चुकी महिलाओं, अनाथ लड़कियों के लिए आजीविका के अवसर पैदा होंगे, क्योंकि इस योजना के तहत उन्हें अतिरिक्त महत्व दिया गया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Gold Rate Today, March 22, 2026: रविवार को स्थिर रहे सोने के दाम; दिल्ली, मुंबई और चेन्नई समेत आपके शहर में क्या है 22K और 24K का भाव? देखें लेटेस्ट रेट लिस्ट

New Zealand vs South Africa, 4th T20I Match Wellington Weather Update: न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच खेले जाने वाले चौथे टी20 में बारिश डालेगी खलल या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें माउंट माउंगानुई के मौसम का हाल

US-Iran Tension: डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को खुली चेतावनी; '48 घंटे में होर्मुज जलडमरूमध्य खोलें वरना तबाह कर देंगे पावर प्लांट'

New Zealand vs South Africa, 4th T20I Match Prediction: चौथे टी20 मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका को हराकर सीरीज पर कब्जा करना चाहेगा न्यूजीलैंड, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

\