जरुरी जानकारी | जियोफोन नेक्स्ट 4जी स्मार्टफोन 30 करोड़ 2जी उपयोगकर्ताओं, क्षेत्रीय भाषा वाले लोगों को लक्षित करेगा
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. जियोफोन नेक्स्ट 4जी स्मार्टफोन की देश के करीब 30 करोड़ 2जी उपयोगकर्ताओं को लक्षित करने की योजना है और इसके तहत इस फोन में खास सुविधा होगी जो अलग-अलग क्षेत्रीय भाषा के लोगों को एक-दूसरे के साथ बातचीत करने में सक्षम बनाएगी।
नयी दिल्ली, 25 अक्टूबर जियोफोन नेक्स्ट 4जी स्मार्टफोन की देश के करीब 30 करोड़ 2जी उपयोगकर्ताओं को लक्षित करने की योजना है और इसके तहत इस फोन में खास सुविधा होगी जो अलग-अलग क्षेत्रीय के लोगों को एक-दूसरे के साथ बातचीत करने में सक्षम बनाएगी।
जियो प्लेटफॉर्म्स और गूगल द्वारा मिलकर बनाया जा रहा जियोफोन नेक्स्ट स्मार्टफोन भारत में निर्मित स्मार्टफोन होगा और उसे दीवाली से पहले बाजार में उतारा जा सकता है।
जियोफोन नेक्स्ट एक नये ऑपरेटिंग सिस्टम (ओएस) - प्रगति ओएस - से चलेगा जिसे संयुक्त रूप से जियो और गूगल द्वारा विकसित किया गया है।
दूरसंचार कंपनी ने सोमवार को जारी एक वीडियो में कहा कि प्रगति ओएस पहला ऐसा ऑपरेटिंग सिस्टम है जिसे भारतीय उपयोगकर्ताओं के लिए खास तौर पर बनाया गया है।
रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन और प्रबंध निदेशक मुकेश अंबानी ने समूह की 44वीं वार्षिक आम बैठक में कहा था कि भारत को '2जी मुक्त' बनाने के लिए एक बेहद किफायती 4जी स्मार्टफोन जरूरी है।
जियोफोन नेक्स्ट टच स्क्रीन वाला फोन होगा और यह स्मार्टफोन क्वालकॉम चिपसेट पर बनाया गया है।
फोन एक -अनुवाद टूल का इस्तेमाल करेगा जिसकी मदद से भारत में क्षेत्रीय के लोगों को एक-दूसरे के साथ बातचीत करने में आसानी होगी। यह सेवा 10 भारतीय ओं में उपलब्ध होगी।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)