देश की खबरें | झारखंड महत्वाकांक्षी पर्यटन नीति पेश करने की तैयारी में

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. झारखंड सरकार अपनी महत्वाकांक्षी ‘पर्यटन नीति 2021’ की शुरुआत शनिवार को नयी दिल्ली में कर सकती है। इसका उद्देश्य राज्य में पर्यटन क्षेत्र को बढ़ावा देना है। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

रांची, 22 जुलाई झारखंड सरकार अपनी महत्वाकांक्षी ‘पर्यटन नीति 2021’ की शुरुआत शनिवार को नयी दिल्ली में कर सकती है। इसका उद्देश्य राज्य में पर्यटन क्षेत्र को बढ़ावा देना है। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि नयी नीति में धार्मिक, पर्यावरण, रोमांचक, ग्रामीण और खनन पर्यटन को बढ़ावा देने पर ध्यान केंद्रित किया गया है।

आधिकारिक विज्ञप्ति में कहा गया कि इसमें देश-विदेश के निवेशकों को आकर्षित करने के लिए कई प्रोत्साहन और सब्सिडी की पेशकश की गई है।

विज्ञप्ति में कहा गया कि झारखंड ने भारत में उत्कृष्ट पर्यटन क्षेत्र के तौर पर अपनी पहचान बनाने के लिए एक यात्रा शुरू की है।

इसमें कहा गया कि किसी भी राज्य में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए सुरक्षा एक अहम मुद्दा है और सुरक्षा सुनिश्चित करने के मद्देनजर एक पर्यटक सुरक्षा बल, 24 घंटे कार्यरत ‘हेल्पालाइन’ और एक केंद्रीय नियंत्रण कक्ष स्थापित किया जाएगा।

विज्ञप्ति के मुताबिक, मुख्य तौर पर पारसनाथ, मधुबन और इटखोरी को धार्मिक तीर्थस्थलों के रूप में विकसित करने पर ध्यान केद्रित किया गया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\