विदेश की खबरें | जापान की राजकुमारी विवाद के बावजूद अगले महीने करेंगी विवाह

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. राजमहल ने शुक्रवार को घोषणा की कि राजकुमारी की होने वाली सास से जुड़े एक वित्तीय विवाद के कारण उनकी शादी को जनता का पूरी तरह समर्थन प्राप्त नहीं है।

राजमहल ने शुक्रवार को घोषणा की कि राजकुमारी की होने वाली सास से जुड़े एक वित्तीय विवाद के कारण उनकी शादी को जनता का पूरी तरह समर्थन प्राप्त नहीं है।

माको के मंगेतर केइ कोमुरो की मां से जुड़ा विवाद शाही परिवार के लिए शर्मिंदगी की वजह है और उसे जनता की आलोचनाओं का सामना करना पड़ा जिससे उनकी शादी में तीन साल से अधिक का विलंब हुआ। कुमोरो (29) पिछले सप्ताह न्यूयॉर्क से जापान लौटे। वह न्यूयॉर्क में कानून की पढ़ाई कर रहे थे।

‘इम्पीरियल हाउसहोल्ड एजेंसी’ ने कहा कि दोनों 26 अक्टूबर को अपनी शादी का पंजीकरण कराएंगे और एक साथ संवाददाता सम्मेलन संबोधित करेंगे। उनके इस साल न्यूयॉर्क में एक साथ नयी जिंदगी की शुरुआत करने की संभावना है।

एजेंसी ने बताया कि दोनों के लिए शादी के भोज और अन्य रीति-रिवाजों का आयोजन नहीं किया जाएगा क्योंकि ‘‘उनकी शादी को कई लोगों का समर्थन प्राप्त नहीं है।’’

राजमहल के अधिकारियों ने बताया कि माको ने 13.5 लाख डॉलर की धनराशि भी ठुकरा दी है जो उन्हें शाही परिवार छोड़ने के लिए मिलती। माको द्वितीय विश्व युद्ध के बाद से शाही परिवार की पहली महिला सदस्य हैं जिन्हें एक आम आदमी से शादी करने पर कोई धनराशि नहीं मिलेगी।

एजेंसी ने बताया कि उन्हें हाल में एक मानसिक बीमारी होने का पता चला था। शादी से तीन दिन पहले 30वां जन्मदिन मनाने जा रही माको राजा नारुहितो की भतीजी हैं। वह और कुमोरो तोक्यो की इंटरनेशनल क्रिश्चियन यूनिवर्सिटी में एक ही कक्षा में पढ़ते थे और उन्होंने सितंबर 2017 में शादी करने की घोषणा की थी लेकिन दो महीने बाद वित्तीय विवाद सामने आ गया था और उनकी शादी टाल दी गई थी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें