जरुरी जानकारी | जापान के निर्यात, आयात में जनवरी में वृद्धि
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. वित्त मंत्रालय ने बुधवार को जानकारी दी, पिछले महीने निर्यात कुल 7860 अरब येन (52 अरब डॉलर) रहा, जो पिछले वर्ष की तुलना में सात प्रतिशत अधिक है। मशीनरी, चिकित्सीय सामान और जहाजों सहित विभिन्न उत्पादों का निर्यात बढ़ा है।
वित्त मंत्रालय ने बुधवार को जानकारी दी, पिछले महीने निर्यात कुल 7860 अरब येन (52 अरब डॉलर) रहा, जो पिछले वर्ष की तुलना में सात प्रतिशत अधिक है। मशीनरी, चिकित्सीय सामान और जहाजों सहित विभिन्न उत्पादों का निर्यात बढ़ा है।
आयात कुल 10620 अरब येन (70 अरब डॉलर) रहा, जो जनवरी 2024 की तुलना में 16.7 प्रतिशत अधिक है। मशीनरी, कंप्यूटर और फलों सहित विभिन्न खाद्य पदार्थों के आयात में वृद्धि हुई, क्योंकि मांग में वृद्धि हुई जबकि विदेशी मुद्राओं के मुकाबले येन कमजोर हुआ।
जापान में उपभोग अपेक्षाकृत मजबूत बने रहने की उम्मीद है। हालांकि अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के प्रशासन द्वारा शुल्क लगाए जाने की चिंताएं बढ़ती जा रही हैं।
जापान ने अमेरिका के साथ लगभग 477 अरब येन (तीन अरब डॉलर) का व्यापार अधिशेष दर्ज किया, क्योंकि विद्युत उपकरण, कार और कच्चे माल जैसी वस्तुओं के निर्यात में आठ प्रतिशत की वृद्धि हुई।
जापान, अमेरिका से अनुरोध कर रहा है कि वह उसे अपनी जवाबी शुल्क की नीति से बाहर रखे। साथ ही इस्पात तथा एल्युमीनियम पर लगे शुल्क भी उस पर लागू न किए जाएं। हालांकि, अभी इसको लेकर अनिश्चितता बनी हुई है। अमेरिका लंबे समय से जापान के सबसे महत्वपूर्ण व्यापारिक साझेदारों में से एक रहा है।
आईएनजी की वरिष्ठ अर्थशास्त्री मिन जू कांग ने कहा, ‘‘ जापान के व्यापार आंकड़े मौजूदा तिमाही में आर्थिक सुधार की प्रक्रिया जारी होने का संकेत देते हैं। निर्यात में उछाल से बड़ी चुनौतियों भी उत्पन्न हुई हैं, खास तौर पर अमेरिकी शुल्क का डर...’’
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)