देश की खबरें | जयशंकर ने कनाडा की विदेश मंत्री मेलानी जोली से मुलाकात की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने सोमवार को कनाडा की अपनी समकक्ष मेलानी जोली के साथ व्यापार और निवेश समेत विभिन्न द्विपक्षीय मुद्दों पर व्यापक चर्चा की।

नयी दिल्ली, छह फरवरी विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने सोमवार को कनाडा की अपनी समकक्ष मेलानी जोली के साथ व्यापार और निवेश समेत विभिन्न द्विपक्षीय मुद्दों पर व्यापक चर्चा की।

जोली ने आज सुबह भारत की दो दिवसीय यात्रा शुरू की।

जयशंकर ने वार्ता से पहले ट्वीट किया, ‘‘कनाडा की विदेश मंत्री मेलानी जोली का आज हैदराबाद हाउस में स्वागत किया। रचनात्मक चर्चा के लिए उत्साहित हूं।’’

यहां एक थिंक-टैंक में दिए संबोधन में जोली ने कहा कि भारत की बढ़ती रणनीतिक, आर्थिक और जनसांख्यिकी महत्ता उसे हिंद-प्रशांत में कनाडा के लिए एक अहम साझेदार बनाती है।

जोली ने भारत में चल रही कनाडा की कई कंपनियों के अधिकारियों से भी मुलाकात की।

बैठक में दोनों देश के द्विपक्षीय संबंधों को बढ़ावा देने के अलावा, हिंद-प्रशांत क्षेत्र में चीन के आक्रामक व्यवहार को लेकर बढ़ती वैश्विक चिंता की पृष्ठभूमि में इस क्षेत्र में सहयोग पर ध्यान केंद्रित करने की भी उम्मीद है।

कनाडा ने नवंबर में हिंद-प्रशांत के लिए एक व्यापक रणनीति बनाई थी, जिसका उद्देश्य इस क्षेत्र में शांति और सुरक्षा को बढ़ावा देना था।

कनाडा की हिंद-प्रशांत रणनीति में भारत को इस क्षेत्र में एक प्रमुख देश के रूप में सूचीबद्ध किया गया और कहा गया कि कनाडा, नयी दिल्ली के साथ आर्थिक संबंध बढ़ाने पर ध्यान केंद्रित करेगा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand Women vs South Africa Women 4th T20I Match Live Streaming In India: न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच कल खेला जाएगा चौथा टी20 मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे देखें लाइव मैच

New Zealand vs South Africa T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match T20I Match Preview: कल वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जाएगा अहम मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट समेत सभी डिटेल्स

New Zealand Women vs South Africa Women T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

\