देश की खबरें | प्रधानमंत्री के कार्यक्रम में मेरा पूर्व निर्धारित संबोधन हटाया जाना अनुचित: गहलोत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने सीकर में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के एक कार्यक्रम के दौरान अपने पूर्व निर्धारित संबोधन कार्यक्रम के हटाए जाने को अनुचित करार दिया।

जयपुर, 27 जुलाई राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने सीकर में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के एक कार्यक्रम के दौरान अपने पूर्व निर्धारित संबोधन कार्यक्रम के हटाए जाने को अनुचित करार दिया।

हालांकि, गहलोत वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से इस कार्यक्रम में शामिल हुए थे।

गहलोत ने मीडिया से कहा,'मैं प्रधानमंत्री के कार्यक्रम में शामिल हुआ। मिनट दर मिनट का कार्यक्रम आ चुका था और मुझे उसमें बोलना था। कल रात अचानक मुझे बताया गया कि मेरा संबोधन नहीं है।''

उन्होंने कहा कि वक्ता के तौर पर उनका नाम हटा दिया गया था फिर भी वह वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए कार्यक्रम में शामिल हुए।

मोदी ने बृहस्पतिवार को राजस्थान के सीकर जिले में एक कार्यक्रम में विभिन्न विकास परियोजनाओं की शुरुआत की।

कार्यक्रम के अंत में प्रधानमंत्री ने कहा कि कार्यक्रम में राजस्थान के मुख्यमंत्री गहलोत को आना था, लेकिन पैरों में दिक्कत के कारण वह नहीं आ सके। मोदी ने कहा, ''मैं उनके अच्छे स्वास्थ्य के लिए प्रार्थना करता हूं।''

इस पर प्रतिक्रिया देते हुए गहलोत ने जयपुर में कहा, “मेरे शीघ्र स्वस्थ होने और मेरे स्वास्थ्य के प्रति चिंता के लिए मैं प्रधानमंत्री का आभारी हूं। उन्होंने कहा कि मैं नहीं आ सका... केंद्र को पता था कि मैं नहीं आ पाऊंगा क्योंकि मेरे दोनों पैरों में फ्रैक्चर है।’’

गहलोत ने कहा, ''कल मुझे कृषि मंत्री नरेंद्र तोमर का फोन आया, सभी लोग जानते थे कि मैं कार्यक्रम में शामिल हो रहा हूं। उसके बाद आपने अचानक राज्य के मौजूदा मुख्यमंत्री को मना कर दिया, इसे उचित नहीं कहा जा सकता।''

कुंज पृथ्वी

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Pakistan vs Sri Lanka, T20 World Cup 2026 50th Match Preview: आज पाकिस्तान बनाम श्रीलंका के बीच खेला जाएगा अहम मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

Hathras Shocker: हाथरस में अजीबो-गरीब मामला, सुहागरात पर दुल्हन ने पति पर किया चाकू से हमला, फिर पूरे परिवार को बेहोश कर जेवर ले उड़ी, केस दर्ज; VIDEO

Pakistan vs Sri Lanka, T20 World Cup 2026 50th Match Live Streaming In India: पाकिस्तान बनाम श्रीलंका के बीच आज खेला जाएगा सुपर-8 का अहम मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

VIDEO: हिम्मत की मिसाल, पहले मोची का काम, अब व्हीलचेयर पर ज़ोमैटो डिलीवरी कर युवक चला रहा है आजीविका; लोगों ने किया जज़्बे को सलाम

\