खेल की खबरें | आईएसएल सत्र का आगाज मोहन बागान बनाम केरल ब्लास्टर्स मैच से , कोलकाता डर्बी 27 नवंबर को

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. एटीके मोहन बागान 19 नवंबर को इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) के सत्र के पहले मैच में केरल ब्लास्टर्स एफसी से भिड़ेगा और इसके एक सप्ताह बाद टीम कोलकाता ‘डर्बी’ में एससी ईस्ट बंगाल का सामना करेगी। आयोजकों ने सोमवार को यहां टूर्नामेंट के शुरुआती 55 मैचों के कार्यक्रम की घोषणा की।

मुंबई, 13 सितंबर एटीके मोहन बागान 19 नवंबर को इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) के सत्र के पहले मैच में केरल ब्लास्टर्स एफसी से भिड़ेगा और इसके एक सप्ताह बाद टीम कोलकाता ‘डर्बी’ में एससी ईस्ट बंगाल का सामना करेगी। आयोजकों ने सोमवार को यहां टूर्नामेंट के शुरुआती 55 मैचों के कार्यक्रम की घोषणा की।

ईस्ट बंगाल की टीम 21 नवंबर को जमशेदपुर एफसी के खिलाफ अपना अभियान शुरू करेगी जबकि इसके अगले दिन मौजूदा चैम्पियन मुंबई सिटी एफसी का सामना एफसी गोवा से होगा।

ईस्ट बंगाल और मोहन बागान का बहुप्रतीक्षित कोलकाता डर्बी का शुरुआती मुकाबला 27 नवंबर को खेला जाएगा।

आगामी 2021-22 सत्र में कुल 115 मैच खेले जाएंगे जिसमें 11 दौर के 55 मैचों के कार्यक्रम की घोषणा की गयी है। ये मुकाबले नौ जनवरी तक खेले जाएंगे।

पिछले सत्र की तरह इस सत्र के भी सभी मैच गोवा में खेले जाएंगे जिसमें शनिवार को ‘डबल हेडर (एक दिन में दो मैच’ मुकाबले) होंगे। इसमें दूसरा में रात साढ़े नौ बजे से खेला जाएगा।

सप्ताह के अन्य दिनों में खेले जाने वाले मुकाबले पहले की तरह शाम साढ़े सात बजे से होंगे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs PBKS, IPL 2026 24th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में पंजाब किंग्स ने मुंबई इंडियंस को 7 विकेट से रौंदा, लगाया जीत का चौका; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 25वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर लय बरकरार रखना चाहेगी गुजरात टाइटंस, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

West Bengal Election 2026: योगी आदित्यनाथ का TMC पर तीखा हमला, बोले- BJP की सरकार बनी तो गुंडे-माफिया करेंगे सड़कों की सफाई