विदेश की खबरें | ईरान के राष्ट्रपति ने आर्थिक कूटनीति के संवर्धन के लिए अफ्रीका की यात्रा की
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. ईरानी राष्ट्रपति इब्राहिम रईसी की केन्या यात्रा पिछले एक दशक से अधिक समय में किसी ईरानी नेता की पहली अफ्रीका यात्रा है। उनके युगांडा और जिम्बाव्बे की भी यात्रा करने तथा उनके राष्ट्रपतियों से भेंटवार्ता करने की संभावना है।
ईरानी राष्ट्रपति इब्राहिम रईसी की केन्या यात्रा पिछले एक दशक से अधिक समय में किसी ईरानी नेता की पहली अफ्रीका यात्रा है। उनके युगांडा और जिम्बाव्बे की भी यात्रा करने तथा उनके राष्ट्रपतियों से भेंटवार्ता करने की संभावना है।
रईसी ने पत्रकारों से कहा कि अफ्रीका ‘अवसरों का महाद्वीप’ तथा ईरानी उत्पादों के लिए एक बड़ा मंच है। उन्होंने कहा, ‘‘हममें से कोई भी व्यापार के वर्तमान स्तर से संतुष्ट नहीं है।’’ उन्होंने पत्रकारों द्वारा पूछे गये किसी सवाल का जवाब नहीं दिया।
ईरान के नेता ने विशेषकर अफ्रीका के खनिज संसाधनों तथा ईरान के पेट्रोरसायन अनुभवों का जिक्र किया। लेकिन ईरान और केन्या के बीच जो पांच समझौते हुए उनमें से किसी का भी संबंध इनसे नहीं बल्कि सूचना, संचार एवं प्रौद्योगिकी, मात्स्यिकी, पशु स्वास्थ्य एवं पशुधन तथा निवेश संवर्धन से है।
केन्या के राष्ट्रपति विलियम रूटो ने ईरान को एक ‘अहम रणनीतिक साझेदार’ तथा ‘वैश्विक नवोन्मेष पॉवरहाउस’ बताया। उन्होंने ईरान एवं पश्चिम एशिया में केन्या से चाय के अलावा अन्य कृषि उत्पादों के निर्यात में दिलचस्पी दिखायी।
ईरान के विदेश मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि रईसी की यात्रा का लक्ष्य ‘आर्थिक कूटनीति को बढ़ावा देना, मैत्रीपूर्ण देशों के साथ राजनीतिक संबंध मजबूत करना तथा निर्यात के गंतव्य स्थलों में वृद्धि करना’ है।
पिछले महीने ईरान के नेता ने लातिन अमेरिका की पहली यात्रा की थी और वह वेनेजुएला, क्यूबा एवं निकारागुआ गये थे।
मार्च में ईरान एवं सऊदी अरब राजनयिक संबंध बहाल करने पर राजी हुए थे जो उनके बीच एक बड़ी कूटनीतिक उपलब्धि है। अपने परमाणु कार्यक्रम के चलते ईरान पश्चिमी देशों के साथ गतिरोध में उलझता जा रहा है।
केन्या पूर्व अफ्रीका का आर्थिक केंद्र है तथा अमेरिका का सहयोगी है। अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन की पत्नी जिल ने इस साल के प्रारंभ में केन्या की यात्रा की थी। पिछले साल अमेरिका और केन्या ने रणनीतिक असैन्य परमाणु सहयोग करार किया था। केन्या ने ऊर्जा उत्पादन के लिए परमाणु शक्ति का उपयोग करने में दिलचस्पी दिखायी है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)