विदेश की खबरें | ईरान : सांसद ने महिला प्रदर्शनकारियों के खिलाफ अभद्र टिप्पणी की
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. ईरानी नैतिक पुलिस की हिरासत में 22 वर्षीय महसा अमीनी की मौत के बाद ईरान के प्रांतों और राजधानी तेहरान में विरोध-प्रदर्शन जारी हैं। अमीनी को हिजाब ठीक से नहीं पहनने के लिए गिरफ्तार किया गया था और उसकी 16 सितंबर को मौत हो गयी थी।
ईरानी नैतिक पुलिस की हिरासत में 22 वर्षीय महसा अमीनी की मौत के बाद ईरान के प्रांतों और राजधानी तेहरान में विरोध-प्रदर्शन जारी हैं। अमीनी को हिजाब ठीक से नहीं पहनने के लिए गिरफ्तार किया गया था और उसकी 16 सितंबर को मौत हो गयी थी।
तेहरान से सांसद महमूद नबावियान की प्रदर्शनकारियों के खिलाफ की गईं कड़ी टिप्पणियों को देश के शीर्ष मौलवी अयातुल्ला हुसैन नूरी हमदानी की रविवार को की गई उस अपील के विरोधाभास के तौर पर देखा जा रहा है, जिसमें हमदानी ने सरकार से जनता की मांगों को सुनने का आग्रह किया था।
सरकारी टीवी चैनलों के मुताबिक, 17 सितंबर को प्रदर्शन शुरू होने के बाद से अब तक प्रदर्शनकारियों और पुलिसकर्मियों समेत 41 लोगों की मौत हो चुकी है।
वेबसाइट ‘फरारू’ ने नबावियान के हवाले से अपनी खबर में कहा, ‘‘ये दंगाई खुद वेश्यावृत्ति करने निकली हैं।’’
उन्होंने दावा किया कि हिजाब को उतारना, पुरुषों का ध्यान आकर्षित करने के लिए सार्वजनिक रूप से नग्न होने के समान है।
एपी
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)