जरुरी जानकारी | एजिस वोपैक टर्मिनल्स के आईपीओ को दोगुना अभिदान मिला
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. एजिस लॉजिस्टिक्स लिमिटेड की अनुषंगी कंपनी एजिस वोपैक टर्मिनल्स के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) को बुधवार को बोली के अंतिम दिन 2.09 गुना अभिदान प्राप्त हुआ।
नयी दिल्ली, 28 मई एजिस लॉजिस्टिक्स लिमिटेड की अनुषंगी कंपनी एजिस वोपैक टर्मिनल्स के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) को बुधवार को बोली के अंतिम दिन 2.09 गुना अभिदान प्राप्त हुआ।
एनएसई के आंकड़ों के अनुसार, कंपनी की शुरुआती शेयर बिक्री में 6,90,58,296 शेयरों के मुकाबले 14,43,70,548 शेयरों के लिए बोली मिलीं।
पात्र संस्थागत खरीदारों (क्यूआईबी) के हिस्से को 3.30 गुना अभिदान मिला। खुदरा व्यक्तिगत निवेशकों (आरआईआई) के कोटा के लिए 77 प्रतिशत अभिदान प्राप्त हुआ जबकि गैर संस्थागत निवेशकों की श्रेणी में 56 प्रतिशत अभिदान मिला।
एजिस वोपैक टर्मिनल्स ने एंकर निवेशकों से 1,260 करोड़ रुपये जुटाए हैं।
इस पेशकश का मूल्य दायरा 223-235 रुपये प्रति शेयर है।
दस्तावेजों के अनुसार, कंपनी का आईपीओ पूरी तरह से 2,800 करोड़ रुपये के इक्विटी शेयरों का एक नया निर्गम है। इसमें कोई बिक्री पेशकश (ओएफएस) शामिल नहीं है।
कंपनी आईपीओ से प्राप्त राशि में से 2,016 करोड़ रुपये का इस्तेमाल कर्ज के भुगतान के लिए करेगी।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)