खेल की खबरें | आईओसी ने बान की मून को फिर आचरण आयोग का अध्यक्ष चुना

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. संयुक्त राष्ट्र के पूर्व महासचिव बान की मून को मंगलवार को एक बार फिर अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति (आईओसी) के आचरण आयोग का अध्यक्ष चुना गया। यहां आईओसी के सत्र के दौरान उन्हें इस पद पर दोबारा चुना गया।

तोक्यो, 20 जुलाई संयुक्त राष्ट्र के पूर्व महासचिव बान की मून को मंगलवार को एक बार फिर अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति (आईओसी) के आचरण आयोग का अध्यक्ष चुना गया। यहां आईओसी के सत्र के दौरान उन्हें इस पद पर दोबारा चुना गया।

दक्षिण कोरिया के 77 साल के राजनीतिज्ञ और राजनयिक बान की मून 2017 से इस पद पर है। वह चार साल के एक और कार्यकाल के लिए इस पद पर रहेंगे।

आईओसी से 2019 में सदस्य के रूप में जुड़ने वाली कोस्टा रिका की लॉरा चिनचिला आचरण आयोग की नई सदस्य होंगी।

चीन की हेनकिन शुइ को एक बार फिर चार साल के लिए आयोग का सदस्य चुना गया। वह भी 2017 में आयोग की सदस्य बनीं थीं।

तोक्यो ओलंपिक का उद्घाटन समारोह शुक्रवार को होना है।

बान की मून जनवरी 2007 से दिसंबर 2016 तक संयुक्त राष्ट्र के आठवें महासचिव रह चुके हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Gold Rate Today, March 22, 2026: रविवार को स्थिर रहे सोने के दाम; दिल्ली, मुंबई और चेन्नई समेत आपके शहर में क्या है 22K और 24K का भाव? देखें लेटेस्ट रेट लिस्ट

New Zealand vs South Africa, 4th T20I Match Wellington Weather Update: न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच खेले जाने वाले चौथे टी20 में बारिश डालेगी खलल या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें माउंट माउंगानुई के मौसम का हाल

US-Iran Tension: डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को खुली चेतावनी; '48 घंटे में होर्मुज जलडमरूमध्य खोलें वरना तबाह कर देंगे पावर प्लांट'

New Zealand vs South Africa, 4th T20I Match Prediction: चौथे टी20 मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका को हराकर सीरीज पर कब्जा करना चाहेगा न्यूजीलैंड, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

\