देश की खबरें | परंपरागत फसलें उगाने के बजाय किसानों को इथेनॉल उत्पादन का रुख करना चाहिए : गडकरी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने बृहस्पतिवार को कहा कि किसानों को पारंपरिक फसलों को उगाने के बजाय इथेनॉल उत्पादन का रुख करना चाहिए, क्योंकि इससे लाभप्रदता में सुधार होगा और देश को हरित ईंधन उपलब्ध होगा।

औरंगाबाद, 25 नवंबर केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने बृहस्पतिवार को कहा कि किसानों को पारंपरिक फसलों को उगाने के बजाय इथेनॉल उत्पादन का रुख करना चाहिए, क्योंकि इससे लाभप्रदता में सुधार होगा और देश को हरित ईंधन उपलब्ध होगा।

केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री ने कहा कि देश वर्तमान में ईंधन आयात पर प्रति वर्ष आठ लाख करोड़ रुपये खर्च करता है और भविष्य में यह खर्च 25 लाख करोड़ रुपये तक जाने की संभावना है।

गडकरी ने कहा, “देश में किसान आज हमें खाद्यान्न देते हैं लेकिन उन्हें ऊर्जा देना भी शुरू करना चाहिए। देश वर्तमान में ईंधन आयात पर सालाना आठ लाख करोड़ रुपये खर्च करता है, और यह राशि भविष्य में 25 लाख करोड़ रुपये तक जा सकती है। यदि इतनी बड़ी रकम किसानों के पास जाती है, तो वे आत्महत्या नहीं करेंगे।”

उन्होंने कहा कि पारंपरिक फसलों की खेती लाभदायक नहीं होगी, इसके बजाय किसानों को इथेनॉल के उत्पादन की ओर रुख करना चाहिए।

मंत्री ने कहा कि केंद्र ने ऊर्जा उत्पादन में कोयले के बजाय 10 प्रतिशत बायोमास का उपयोग करने का आदेश दिया है, और इससे किसानों को मदद मिलेगी, अगर वे गन्ने की तरह बांस की खेती करते हैं और केवल दो वर्षों में प्रति एकड़ आठ लाख रुपये तक कमाते हैं।

गडकरी लातूर में ‘फीनिक्स आयशर इंस्टीट्यूट ऑफ ड्राइविंग ट्रेनिंग एंड रिसर्च’ के उद्घाटन के मौके पर बोल रहे थे। यह देश का पहला संस्थान है जो वाहन चालकों को प्रशिक्षित करेगा और इसे पीपीपी मोड पर स्थापित किया गया है।

मंत्री ने कहा कि देश में करीब 22 लाख वाहन चालकों की कमी है।

उन्होंने कहा कि अगले पांच वर्षों में तालुका स्तर पर देश में कम से कम 80 चालक प्रशिक्षण संस्थान स्थापित किए जाएंगे और इस कदम से बेरोजगार युवाओं को भी मदद मिलेगी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

NAM vs SCO, 3rd T20I Match Live Score Update: नामीबिया क्रिकेट ग्राउंड में नामीबिया बनाम स्कॉटलैंड के बीच खेला जा रहा है तीसरा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Scorecard: एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने दिल्ली कैपिटल्स के सामने रखा 176 रनों का टारगेट, फिलिप साल्ट ने खेली दमदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Key Players To Watch Out: आज सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच होगा हाईवोल्टेज मुकाबला, इन स्टार खिलाड़ियों पर रहेंगी सबकी निगाहें

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Stats In IPL: आईपीएल इतिहास में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े