जरुरी जानकारी | तेल, गैस कीमतों में तेजी से यूरोप में मुद्रास्फीति 2008 के बाद से सर्वाधिक

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. अर्थशास्त्रियों और केंद्रीय बैंक के अधिकारियों का कहना है कि मुद्रास्फीति में उछाल अस्थायी है लेकिन तेल और गैस की ऊंची कीमतों के कारण सरकारें अब भी घरों के बिजली, गैस आदि बिल पर इसके बढ़ते बोझ को कम करने लिए जूझ रही हैं।

अर्थशास्त्रियों और केंद्रीय बैंक के अधिकारियों का कहना है कि मुद्रास्फीति में उछाल अस्थायी है लेकिन तेल और गैस की ऊंची कीमतों के कारण सरकारें अब भी घरों के बिजली, गैस आदि बिल पर इसके बढ़ते बोझ को कम करने लिए जूझ रही हैं।

यूरोपीय संघ (ईयू) की सांख्यिकी एजेंसी यूरोस्टेट ने शुक्रवार को कहा कि मुद्रास्फीति अगस्त के तीन प्रतिशत से बढ़कर सितंबर में 3.4 प्रतिशत हो गयी और 2008 के बाद से यह सबसे अधिक है।

तेल और गैस की कीमतों में 17.4 प्रतिशत की भारी वृद्धि से लगभग हर स्तर पर महंगाई दर बढ़ी है।

अर्थशास्त्रियों और यूरोपीय सेंट्रल बैंक का कहना है कि मुद्रास्फीति का हालिया उछाल अस्थायी है और अगले साल कम हो जाएगा। लेकिन इससे प्राकृतिक गैस के बेहद तंग बाजार के कारण सर्दियों में कीमतों में बढ़ोतरी और गैस की कमी की आशंका दूर नहीं हुई है।

यूरोप में शुक्रवार को प्राकृतिक गैस 94.46 यूरो (109.36 डॉलर) प्रति मेगावाट घंटे पर कारोबार रहा था, जो इस साल की शुरुआत की कीमतों की तुलना में लगभग पांच गुना अधिक है। इसके कारण एशिया में मजबूत मांग, रूस से कम आपूर्ति आदि हैं।

प्राकृतिक गैस और बिजली की ऊंची कीमतों से यूरोपीय देशों की सरकारों में चिंता है जो सब्सिडी और कर कटौती के माध्यम से घरों के बिजली और अन्य संबंधित बिलों में वृद्धि को सीमित करने के लिए कदम उठा रही हैं। बिजली पैदा करने के लिए प्राकृतिक गैस एक प्रमुख ईंधन है, इसलिए गैस की ऊंची कीमतों का मतलब है कि बिजली का बिल महंगा होगा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand Women vs South Africa Women, 4th T20I Match Preview: कल न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच खेला जाएगा चौथा टी20 मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

New Zealand Women vs South Africa Women 4th T20I Match Live Streaming In India: न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच कल खेला जाएगा चौथा टी20 मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे देखें लाइव मैच

New Zealand vs South Africa T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match T20I Match Preview: कल वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जाएगा अहम मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट समेत सभी डिटेल्स

\