देश की खबरें | अफ्रीका के साथ भारत की साझेदारी समानता, परस्पर सम्मान पर आधारित :मुरलीधरन

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारत ने बृहस्पतिवार को कहा कि उसने अफ्रीका के विकास में बहुत निवेश किया है और उसकी सहायता समावेशी तथा पारदर्शी विकास की रूपरेखा के अनुरूप है।

नयी दिल्ली, 15 जुलाई भारत ने बृहस्पतिवार को कहा कि उसने अफ्रीका के विकास में बहुत निवेश किया है और उसकी सहायता समावेशी तथा पारदर्शी विकास की रूपरेखा के अनुरूप है।

विदेश राज्य मंत्री वी मुरलीधरन ने द्विपक्षीय संबंधों के अनेक पहलुओं पर विचार व्यक्त करते हुए कहा कि भारत अब अफ्रीका महाद्वीप का तीसरा सबसे बड़ा व्यापार साझेदार है और 54 अरब डॉलर से अधिक के निवेश के साथ वहां पांचवां सबसे बड़ा निवेशक है।

वह भारत-अफ्रीका परियोजना की साझेदारी पर 16वें सीआईआई-एक्जिम बैंक कॉन्क्लेव को संबोधित कर रहे थे।

भारत प्राकृतिक संसाधन संपन्न अफ्रीका में अपना दायरा बढ़ा रहा है जहां चीन भी अपनी मौजूदगी बढ़ाने की कोशिश कर रहा है।

मुरलीधरन ने कहा, ‘‘भारत ने अफ्रीका के विकास में बहुत निवेश किया है और उसकी सहायता दोनों सरकारों की नीति संबंधी प्राथमिकताओं एवं अफ्रीका के लोगों की जरूरतों से निर्देशित है तथा समावेशी एवं पारदर्शी विकास की रूपरेखा के तहत है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘अफ्रीका के ‘अफ्रीका के स्वामित्व वाले’ और ‘अफ्रीका नीत विकास’ के तहत भारत का प्रयास है कि हमारी साझेदारी समानता, आपसी सम्मान, एकजुटता और परस्पर लाभ के सिद्धांतों पर आधारित हो।’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\