विदेश की खबरें | भारत का सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल दक्षिण कोरिया पहुंचा
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई और ऑपरेशन सिंदूर एवं उसकी परिस्थितियों से अंतरराष्ट्रीय समुदाय को अवगत कराने संबंधी भारत सरकार के अभियान के तहत, राज्यसभा सदस्य संजय कुमार झा के नेतृत्व में एक सर्वदलीय संसदीय प्रतिनिधिमंडल शनिवार को यहां पहुंचा।
सियोल, 24 मई आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई और ऑपरेशन सिंदूर एवं उसकी परिस्थितियों से अंतरराष्ट्रीय समुदाय को अवगत कराने संबंधी भारत सरकार के अभियान के तहत, राज्यसभा सदस्य संजय कुमार झा के नेतृत्व में एक सर्वदलीय संसदीय प्रतिनिधिमंडल शनिवार को यहां पहुंचा।
सियोल स्थित भारतीय दूतावास ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि 24-26 मई तक होने वाली यह यात्रा, सभी प्रकार के आतंकवाद के खिलाफ भारत की कतई न सहन करने की नीति और दृढ़ रुख से अवगत कराने के प्रयासों को मजबूत करेगी।
दूतावास ने बताया कि अपने दौरे के दौरान प्रतिनिधिमंडल दक्षिण कोरिया के विदेश मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारियों, राष्ट्रीय असेंबली के गणमान्य व्यक्तियों तथा प्रमुख थिंक टैंक और मीडिया के वरिष्ठ प्रतिनिधियों के साथ विचार-विमर्श करेगा।
झा के अलावा, प्रतिनिधिमंडल में सांसद अपराजिता सारंगी, अभिषेक बनर्जी, बृज लाल, जॉन ब्रिटास, प्रदान बरुआ, हेमांग जोशी, पूर्व विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद और फ्रांस और बहरीन में भारत के पूर्व राजदूत मोहन कुमार शामिल हैं।
झा के नेतृत्व वाले प्रतिनिधिमंडल ने इससे पहले जापान का दौरा किया था और कहा था कि वह आतंकवाद के खिलाफ भारत की लड़ाई में जापान के स्पष्ट समर्थन से बहुत उत्साहित है।
पहलगाम हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव बढ़ गया था। पहलगाम हमले में 26 लोगों की मौत के बाद भारत ने सात मई की सुबह पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) में आतंकी ढांचे पर सटीक हमले किए थे, जिसके बाद पाकिस्तान ने 8, 9 और 10 मई को भारतीय सैन्य ठिकानों पर हमला करने का प्रयास किया।
भारतीय पक्ष ने पाकिस्तानी कार्रवाइयों का कड़ा जवाब दिया। दोनों पक्षों के सैन्य अभियानों के महानिदेशकों के बीच 10 मई को बातचीत के बाद सैन्य संघर्ष को रोकने पर सहमति बनी थी।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)