विदेश की खबरें | इंडियन ओवरसीज कांग्रेस ने लंदन में भारत जोड़ो यात्रा के साथ एकजुटता दिखाते हुए मार्च किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. इंडियन ओवरसीज कांग्रेस (आईओसी) के ब्रिटेन चैप्टर ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी के नेतृत्व में निकाली जा रही भारत जोड़ो यात्रा के साथ एकजुटता दिखाते हुए लंदन में यात्रा निकाली।

श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

लंदन, 10 अक्टूबर इंडियन ओवरसीज कांग्रेस (आईओसी) के ब्रिटेन चैप्टर ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी के नेतृत्व में निकाली जा रही भारत जोड़ो यात्रा के साथ एकजुटता दिखाते हुए लंदन में यात्रा निकाली।

शनिवार को लगभग एक घंटे चली यात्रा में आईओसी ब्रिटेन के 100 से अधिक सदस्यों ने भाग लिया। ऐतिहासिक महात्मा गांधी प्रतिमा से शुरू होकर यह यात्रा मध्य लंदन स्थित भारतीय उच्चायोग के बाहर जवाहरलाल नेहरू की प्रतिमा के पास समाप्त हुई।

यात्रा में पंजाब, तेलंगाना, केरल, तमिलनाडु, महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल और हरियाणा समेत अनेक भारतीय राज्यों का प्रतिनिधित्व रहा।

आईओसी यूके ने एक बयान में कहा, ‘‘सभी ने भारतीय झंडों के साथ सक्रियता से यात्रा में भाग लिया। अनेक लोगों ने राहुल गांधी के मुखौटे पहनकर उन्हें समर्थन जताया।’’

बयान के अनुसार, ‘‘यात्रा बहुत उत्साहजनक रही और इसमें भाग लेने वाले लोग ‘राहुल जी हम आपके साथ हैं’ और ‘जय भारत’ तथा सत्यमेव जयते’ जैसे नारे लगा रहे थे।’’

इस मौके पर आईओसी यूके के अध्यक्ष कमल धालीवाल ने कहा, ‘‘भारत में आजादी के बाद इस समय सबसे ज्यादा एकता की जरूरत है।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now