विदेश की खबरें | सिंगापुर में भारतीय मूल के पुलिस अधिकारी की मौत: अटॉर्नी जनरल कार्यालय को पुलिस सौंपेगी जांच रिपोर्ट

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. सिंगापुर की पुलिस ने सोमवार को कहा कि वह भारतीय मूल के 36-वर्षीय उस पुलिस अधिकारी के कार्यस्थल पर भेदभाव के आरोपों की जांच रिपोर्ट अटॉर्नी जनरल कार्यालय को सौंपेगी, जिसकी पिछले हफ्ते मौत हो गई थी।

श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

सिंगापुर, 24 जुलाई सिंगापुर की पुलिस ने सोमवार को कहा कि वह भारतीय मूल के 36-वर्षीय उस पुलिस अधिकारी के कार्यस्थल पर भेदभाव के आरोपों की जांच रिपोर्ट अटॉर्नी जनरल कार्यालय को सौंपेगी, जिसकी पिछले हफ्ते मौत हो गई थी।

पुलिस अधिकारी युवाराजा गोपाल को शुक्रवार को यिशुन आवासीय परिसर में एक इमारत के नीचे बेसुध पड़ा पाया गया था और उन्हें अस्पताल ले जाया गया जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।

सिंगापुर के कानून एवं गृहमंत्री के. षणमुगम ने मौत से ठीक पहले गोपाल द्वारा नस्ली भेदभाव और कार्यस्थल पर प्रताड़ित किये जाने के आरोपों की जांच करने का सिंगापुर पुलिस बल को निर्देश दिया था।

गोपाल ने पिछले शुक्रवार को एक फेसबुक पोस्ट में दावा किया था कि उन्हें कार्यस्थल पर उनके वरिष्ठों द्वारा तंग किया गया था, उनकी टीम के सदस्यों ने उनके साथ नस्लीय दुर्व्यवहार किया था और उन्होंने मदद मांगी थी, लेकिन उन्हें कोई मदद नहीं मिली।

‘द स्ट्रेट्स टाइम्स’ अखबार के मुताबिक, आरोपों पर प्रतिक्रिया देते हुए पुलिस ने कहा कि गोपाल ने अपने वरिष्ठों व सहकर्मियों के खिलाफ कई शिकायतें की थी और वह कार्यस्थल पर चुनौतियों का सामना कर रहे थे।

खबर में कहा गया है कि पुलिस ने गोपाल के नस्लीय भेदभाव के आरोपों की जांच की और उसे आधारहीन पाया। पुलिस ने कहा कि गोपाल को 2016 में परामर्श और मनोविज्ञान सहायता प्रदान की गई थी।

पुलिस ने कहा कि सुरक्षा कारणों से इस साल 16 फरवरी के बाद से उन्हें हथियार रखने की इजाजत नहीं थी।

पुलिस ने यह भी कहा कि गोपाल के अपने परिवार के साथ तनावपूर्ण रिश्ते थे।

अखबार की खबर के मुताबिक, उन्होंने 13 जुलाई को अपने भाई पर भी हमला किया था जिसके बाद गोपाल के खिलाफ जांच शुरू की गई, जो अभी पूरी नहीं हुई है। अगले दिन 14 जुलाई को उनकी मां ने उनके खिलाफ पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई थी।

जांच के निष्कर्ष को अटॉर्नी जनरल के कार्यालय के साथ-साथ गृह मंत्री षणमुगम को भी सौंपा जाएगा। वे फैसला करेंगे कि इसकी स्वतंत्र समीक्षा की जरूरत है या नहीं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\