विदेश की खबरें | न्यूजीलैंड में भारतीय मूल के व्यापारी के गैस स्टेशन पर किया गया हमला
श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

मेलबर्न (आस्ट्रेलिया), छह जनवरी न्यूजीलैंड में अज्ञात हमलावरों ने भारतीय मूल के एक व्यापारी के गैस स्टेशन पर हमला किया जो इस देश में छोटे कारोबारियों के विरूद्ध हिंसा की एक और घटना है। मीडिया ने यह खबर दी है।

एक पुलिस बयान के अनुसार बृहस्पतिवार को तड़के ऑकलैंड में चोर कार से कौरिलैंड्स रोड पर कन्ना शर्मा के गैस स्टेशन पर पहुंचे ।

न्यूज पोर्टल न्यूजहब की खबर के मुताबिक दो बजकर 20 मिनट पर कार ने तीन बार इस गैस स्टेशन में टक्कर मारी तथा ग्रिल एवं सामने के शीशे तोड़ दिये। खबर के अनुसार तीन चोरों ने सिगरेट एवं कई अन्य चीजें चुरायी।

शर्मा ने कहा कि उनकी दुकान पर यह तीसरा ऐसा हमला है। उन्होंने कहा, ‘‘यह तीसरी बार है कि इस तरह हमला किया गया। मैं बर्बाद हो गया। मेरा परिवार बर्बाद हो गया। यह विश्वास करना कठिन है कि न्यूजीलैंड जैसी जगह ऐसा दु:स्वप्न हो सकती है।’’

हाल में न्यूजीलैंड में छोटे कारोबारों के विरूद्ध हिंसा के मामले बढ़ गये हैं।

पिछले साल नवंबर में सैंड्रिंघम में डेयरी की दुकान पर काम करने वाले 34 वर्षीय जनक पटेल की हत्या कर दी गयी थी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)