विदेश की खबरें | भारतीय सेना प्रमुख ने बांग्लादेशी समकक्ष से मुलाकात की, पारस्परिक हित के मद्दों पर की चर्चा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. भारतीय सेना प्रमुख जनरल मनोज पांडे ने सोमवार को यहां अपने बांग्लादेशी समकक्ष जनरल एस.एम. शफीउद्दीन अहमद से मुलाकात की और आपसी हित के विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की तथा द्विपक्षीय रक्षा व सुरक्षा संबंधों को और विस्तार देने के तरीके तलाशे।

श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

ढाका, पांच जून भारतीय सेना प्रमुख जनरल मनोज पांडे ने सोमवार को यहां अपने बांग्लादेशी समकक्ष जनरल एस.एम. शफीउद्दीन अहमद से मुलाकात की और आपसी हित के विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की तथा द्विपक्षीय रक्षा व सुरक्षा संबंधों को और विस्तार देने के तरीके तलाशे।

बांग्लादेश की दो दिवसीय यात्रा पर सोमवार को यहां पहुंचे जनरल पांडे की सेना प्रमुख के रूप में देश की यह दूसरी यात्रा है। उन्होंने सशस्त्र बल प्रभाग के प्रिंसिपल स्टाफ अधिकारी लेफ्टिनेंट जनरल वकार-उज़-जमां के साथ भी बातचीत की।

भारतीय सेना प्रमुख ने शीर्ष पद का कार्यभार संभालने के बाद अपनी पहली विदेश यात्रा पर पिछले साल जुलाई में बांग्लादेश का दौरा किया था।

अतिरिक्त महानिदेशालय जन सूचना ने एक ट्वीट में कहा, “सेना प्रमुख जनरल मनोज पांडे ने बांग्लादेश के सेना प्रमुख जनरल एस.एम. शफीउद्दीन और सशस्त्र बल प्रभाग के प्रिंसिपल स्टाफ अधिकारी लेफ्टिनेंट जनरल वकार-उज़-जमां से मुलाकात की तथा परस्पर हित के पहलुओं पर चर्चा की।”

सेना प्रमुख ने शिखा अनिर्बान पर पुष्पांजलि भी अर्पित की और बांग्लादेश की मुक्ति के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले सैनिकों को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने सेनाकुंजा में गार्ड ऑफ ऑनर का निरीक्षण किया और दोनों सेनाओं के बीच मित्रता की स्मृति में एक पौधा लगाया।

मंगलवार को जनरल पांडे चट्टोग्राम में बांग्लादेश मिलिट्री एकेडमी (बीएमए) में 84वें ‘लॉन्ग कोर्स’ के ऑफिसर कैडेट्स की पासिंग आउट परेड (पीओपी) का निरीक्षण करेंगे।

परेड के दौरान सेना प्रमुख बीएमए से पासिंग आउट कोर्स के मित्र देशों के सर्वश्रेष्ठ विदेशी कैडेट के लिए स्थापित ‘बांग्लादेश भारत मैत्री ट्रॉफी’ प्रदान करेंगे।

पहली ट्रॉफी इस वर्ष तंजानिया के अधिकारी कैडेट एवर्टन को प्रदान की जा रही है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now