देश की खबरें | भारत हमेशा भूटान का एक विश्वसनीय मित्र रहेगा : बिरला

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने सोमवार को कहा कि भारत हमेशा भूटान का एक विश्वसनीय मित्र रहेगा।

नयी दिल्ली, छह फरवरी लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने सोमवार को कहा कि भारत हमेशा भूटान का एक विश्वसनीय मित्र रहेगा।

उन्होंने भूटान के एक संसदीय प्रतिनिधिमंडल के साथ बैठक के दौरान कहा कि इस साल के केंद्रीय बजट में पड़ोसी देश को 2,400 करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं।

भूटान के नेशनल असेंबली के अध्यक्ष वांगचुक नामग्याल की अगुवाई वाले भूटान के प्रतिनिधिमंडल ने उपराष्ट्रपति एवं राज्यसभा के सभापति जगदीप धनखड़ से भी संसद भवन में मुलाकात की।

बिरला ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में ‘‘पड़ोस पहले’’ की नीति ने भारत-भूटान संबंधों को एक नयी दिशा दी है।

लोकसभा सचिवालय द्वारा जारी एक बयान के अनुसार, उन्होंने यह भी आश्वासन दिया कि भारत हमेशा भूटान का एक विश्वसनीय मित्र रहेगा।

बिरला और नामग्याल ने दोनों देशों की संसदों के बीच सहयोग पर एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर भी किए।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand Women vs South Africa Women 4th T20I Match Live Streaming In India: न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच कल खेला जाएगा चौथा टी20 मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे देखें लाइव मैच

New Zealand vs South Africa T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match T20I Match Preview: कल वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जाएगा अहम मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट समेत सभी डिटेल्स

New Zealand Women vs South Africa Women T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

\