विदेश की खबरें | इराक के चुनाव में संयुक्त राष्ट्र से पर्यवेक्षण के अनुरोध का भारत ने किया समर्थन

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. भारत ने अक्टूबर में इराक में संसदीय चुनाव कराने के लिए संयुक्त राष्ट्र से पर्यवेक्षण के अनुरोध का पुरजोर समर्थन करते हुए कहा कि वह खाड़ी देश की संप्रभुता का सम्मान करने वाली और लोकतांत्रिक प्रक्रिया को मजबूत करने वाली किसी भी पहल का अनुमोदन करता है।

संयुक्त राष्ट्र, 17 फरवरी भारत ने अक्टूबर में इराक में संसदीय चुनाव कराने के लिए संयुक्त राष्ट्र से पर्यवेक्षण के अनुरोध का पुरजोर समर्थन करते हुए कहा कि वह खाड़ी देश की संप्रभुता का सम्मान करने वाली और लोकतांत्रिक प्रक्रिया को मजबूत करने वाली किसी भी पहल का अनुमोदन करता है।

संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी प्रतिनिधि टी एस तिरुमूर्ति मंगलवार को ‘इराक के हालात’ विषय पर संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि अक्टूबर 2021 में इराक में संसदीय चुनाव देश में लोकतंत्र की जड़ें मजबूत करने का मौका होगा।

उन्होंने कहा, ‘‘हिंसा मुक्त माहौल में ज्यादा से ज्यादा मतदाताओं की भागीदारी के साथ पारदर्शी, निष्पक्ष और समावेशी चुनाव से नयी सरकार को सुधार लागू करने, जवाबदेही बढ़ाने, इराक के लोगों की वास्तविक आकांक्षा को पूरा करने में मदद मिलेगी। इससे समावेशी और सुलह-सफाई प्रक्रिया को भी बढ़ावा मिलेगा।’’

तिरुमूर्ति ने कहा कि इराक के निर्वाचन आयोग और चुनाव प्रक्रिया के लिए संयुक्त राष्ट्र के पर्यवेक्षण को अंतरराष्ट्रीय मदद से इन चुनावों की विश्वसनीयता कायम होगी और इराक के लोगों के बीच नतीजों को लेकर विश्वास बढ़ेगा।

उन्होंने कहा, ‘‘इस संबंध में भारत, इराक में आगामी चुनाव के लिए संयुक्त राष्ट्र के पर्यवेक्षण के आग्रह का समर्थन करता है। हम इराक की संप्रभुता, लोकतांत्रिक कवायद को मजबूत करते हुए लोगों के लिए स्वीकार्य विश्वसनीय नतीजों वाली किसी भी प्रकिया का समर्थन करेंगे।’’

उन्होंने कहा कि यह कवायद लोकतांत्रिक परंपरा को मजबूत करने की तर्ज पर है और भारत ने चुनाव आयोग के अधिकारियों को प्रशिक्षण देकर तथा चुनावी प्रेक्षक भेजकर इराक में लोकतांत्रिक और चुनावी प्रक्रिया में अपना योगदान दिया है।

इराक के लिए संयुक्त राष्ट्र महासचिव की विशेष प्रतिनिधि और इराक के लिए संयुक्त राष्ट्र सहायता मिशन की प्रमुख जियनीन हेनिस प्लासखात ने परिषद को बताया कि इराक में विश्वसनीय चुनाव के लिए जरूरी है कि सभी दल और उम्मीदवारों को मुक्त और सुरक्षित माहौल मिले।

उन्होंने उल्लेख किया कि चुनावी पर्यवेक्षण के लिए इराक की सरकार से मिला अनुरोध अभी सुरक्षा परिषद में विचाराधीन है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs PBKS, IPL 2026 24th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में पंजाब किंग्स ने मुंबई इंडियंस को 7 विकेट से रौंदा, लगाया जीत का चौका; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 25वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर लय बरकरार रखना चाहेगी गुजरात टाइटंस, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

West Bengal Election 2026: योगी आदित्यनाथ का TMC पर तीखा हमला, बोले- BJP की सरकार बनी तो गुंडे-माफिया करेंगे सड़कों की सफाई