देश की खबरें | भारत ने तुर्किये, सीरिया को और अधिक राहत सामग्री भेजी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारत ने शनिवार को भूकंप प्रभावित तुर्किये और सीरिया को और अधिक जीवन रक्षक दवाएं और राहत सामग्री भेजी। ये सामग्री सी-17 सैन्य विमान से भेजी गई हैं।

नयी दिल्ली, 11 फरवरी भारत ने शनिवार को भूकंप प्रभावित तुर्किये और सीरिया को और अधिक जीवन रक्षक दवाएं और राहत सामग्री भेजी। ये सामग्री सी-17 सैन्य विमान से भेजी गई हैं।

भारत के ‘ऑपरेशन दोस्त’ के तहत राहत सामग्री की यह सातवीं खेप भेजी गई है, जिसे सोमवार को आए भीषण भूकंप के बाद दोनों देशों की मदद के लिए शुरू किया गया है। भूकंप में 20,000 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है।

विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने ट्वीट किया, ‘‘‘ऑपरेशन दोस्त’ के तहत सातवां विमान सीरिया एवं तुर्किये के लिए रवाना हो गया है। विमान में राहत सामग्री, चिकित्सा सहायता, आपात एवं गहन देखभाल दवाइयां, चिकित्सा उपकरण एवं अन्य चीजें हैं।’’

पिछले कुछ दिनों में भारत बचाव कार्य में मदद के लिए पांच सी-17 ग्लोबमास्टर सैन्य परिवहन विमान से तुर्किये को दवाएं, एक सचल अस्पताल और विशेष खोजी एवं बचाव टीम भेज चुका है।

भारत ने सीरिया को भी भारतीय वायुसेना के सी-130 जे विमान से राहत सामग्री भेजी है।

अधिकारियों ने कहा कि विमान शनिवार शाम को रवाना हुआ जो पहले सीरिया की राजधानी दमिश्क जाएगा और वहां राहत सामग्री उतारने के बाद यह तुर्किये में अदन के लिए उड़ान भरेगा।

उन्होंने कहा कि विमान में 35 टन राहत सामग्री है, जिसमें से 23 टन राहत सामग्री सीरिया और करीब 12 टन राहत सामग्री तुर्किये के लिए है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RCB vs SRH, TATA IPL 2026 1st Match M Chinnaswamy Stadium Pitch Report: बेंगलुरू में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बल्लेबाज मचाएंगे कोहराम या सनराइजर्स हैदराबाद के गेंदबाज बरपाएंगे कहर, जानें पिच रिपोर्ट

Peshawar Zalmi vs Rawalpindi Pindiz 3rd T20 Match Preview: तीसरे मुकाबले में पेशावर जाल्मी और रावलपिंडी पिंडिज के बीच होगी टक्कर, मैच से पहले जानिए पिच रिपोर्ट, हेड टू हेड और सभी डिटेल्स

Delhi DOE Result 2026 Declared: दिल्ली शिक्षा निदेशालय ने जारी किए कक्षा 6, 7 और 8 के वार्षिक परीक्षा परिणाम; edudel.nic.in पर ऐसे देखें अपना स्कोरकार्ड

RCB vs SRH, TATA IPL 2026 1st Match Key Players To Watch Out: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच आज खेला जाएगा हाईवोल्टेज मुकाबला, इन धुरंधर खिलाड़ियों पर होगी सबकी निगाहें